फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sharda Yadav won the election from ward number two and became councilor again.

Rewari News: शारदा यादव वार्ड नंबर दो से चुनाव जीत दोबारा पार्षद बनीं

Sun, 27 Nov 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sharda Yadav won the election from ward number two and became councilor again.
रेवाड़ी। जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव की मतगणना रविवार शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इन चुनावों में पूर्वमंत्री विक्रम यादव की पत्नी सहित दो पूर्व जिला प्रमुुख व उप प्रमुख को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कई समर्थकों को भी हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि वार्ड नंबर दो की प्रत्याशी शारदा यादव ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री विक्रम यादव की पत्नी एवं पूर्व जिला प्रमुख सुरेश देवी को हराया।
विज्ञापन

जिले का सबसे हॉट वार्ड माना जा रहा वार्ड नंबर दो चुनावों के समय से ही काफी चर्चा में रहा है। यहां चारों ही प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। इस वार्ड में कुल 22117 मत पड़े थे, जिसमें शारदा को 6035 वोट, मनोज की पत्नी नीलम को 5515 वोट, उदयभान की पत्नी नीलम को 5331 वोट व पूर्व जिला प्रमुख सुरेश देवी को पांच हजार 97 वोट मिले। इस प्रकार शारदा यादव 520 वोट से चुनाव जीत गईं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के समर्थकों की हार
जिला परिषद के कई वार्डों में चुनावी नतीजे चौंकाने वाले आए हैं। जिले में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का बहुत प्रभाव है। ऐसे में उनके कई समर्थकों ने चुनावों में ताल ठोंकी थी। इनमें वार्ड नंबर-एक से पूर्व उप जिला प्रमुख जगफूल यादव चुनाव हार गए। इस वार्ड से विनोद खोला ने जीत दर्ज की है। चुनाव से पहले जगफूल ने जनसभा कर केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस समर्थित मनीराम ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक मनोज पहलवान व राजबीर भी चुनाव लड़ रहे थे। दोनों ही चुनाव हार गए। वार्ड नंबर-10 से राव इंद्रजीत सिंह की खास समर्थक एवं पूर्व जिला प्रमुख शशिबाला भी चुनाव हार गईं है। वार्ड दस से पहली बार चुनाव मैदान में उतरी सरोज मेहरा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed