फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Memories revived on the Kumaon Regiment's Raising Day.

Rewari News: कुमाऊं रेजिमेंट के स्थापना दिवस पर यादें कीं ताजा

Wed, 02 Sep 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Memories revived on the Kumaon Regiment's Raising Day.
7वीं बटालियन कुमाऊं रेजिमेंट का 65वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में उप​स्थित पूर्व सैनिक। स्त्रोत:
कुंड। : सातवीं बटालियन कुमाऊं रेजिमेंट का 65वां स्थापना दिवस मंगलवार को कुंड बस स्टैंड स्थित एक निजी गार्डन में मनाया गया। इसमें हिस्सा लेकर पूर्व सैनिकों ने सैन्य जीवन की पुरानी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. मेजर टीसी राव का पूर्व सैनिकों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

डॉ. मेजर टीसी राव ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जवानों ने अनेक मोर्चों पर अदम्य साहस का परिचय दिया और दुश्मनों के दांत खट्टे किए।
उन्होंने बताया कि बटालियन के इतिहास और वीर सैनिकों के साहसिक कार्यों पर उन्होंने एक पुस्तक भी लिखी है। इसमें स्थापना से लेकर विभिन्न सैन्य अभियानों और वीरता की गाथाओं का उल्लेख किया गया है। समारोह में वर्षों बाद मिले पूर्व सैनिक एक-दूसरे से गले मिले और सेना में साथ बिताए दिनों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों के त्याग, अनुशासन और देशसेवा की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन लायक राम ने की। कैप्टन राजेंद्र प्रसाद ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान कैप्टन जोरावर सिंह, बोहतराम, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, नाजिम सिंह, बुल्लाराम, जसवंत सिंह, सतीश कुमार, सुनील कुमार, सतबीर, राजेश कुमार, ईश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोहर लाल, महताब सिंह, वेदप्रकाश और विजय सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed