{"_id":"6a9720668e042e75af007888","slug":"several-trains-on-the-rewari-phulera-rail-section-cancelled-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244703-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी-फुलेरा रेलखंड की कई ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी-फुलेरा रेलखंड की कई ट्रेनें रद्द
Wed, 02 Sep 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से गुजरते यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड-पाली-खोरी स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से इस कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है। इससे कई ट्रेनें पूरी और आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी-फुलेरा, 19619 फुलेरा-रेवाड़ी और 19621 फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 59709 जयपुर-भिवानी और 59710 भिवानी-जयपुर ट्रेन 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी। रेवाड़ी-रींगस और रींगस-रेवाड़ी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 59633 और 59634 भी 5, 6, 12, 13, 19 और 20 सितंबर को रद्द रहेंगी।
कई ट्रेनों के बदले जाएंगे मार्ग : ब्लॉक के कारण कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 15091 दौराई-टनकपुर रेलसेवा निर्धारित तिथियों पर फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा 24 सितंबर तक रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा भी निर्धारित छह तिथियों पर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 22950 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 24 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। परिवर्तित मार्ग वाली इन रेलसेवाओं को अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
रेवाड़ी तक ही आएगी दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 74041 दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस 5, 6, 12, 13, 19 और 20 सितंबर को रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। इस कारण रेवाड़ी-रींगस के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 74042 रींगस-दिल्ली एक्सप्रेस 6, 7, 13, 14, 20 और 21 सितंबर को रींगस के बजाय रेवाड़ी से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस भी निर्धारित अवधि में रेवाड़ी के बजाय फुलेरा से प्रस्थान करेगी। इस कारण रेवाड़ी-फुलेरा के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19622 रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा 24 सितंबर तक खोरी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन और मार्ग में हुए बदलाव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।