{"_id":"606acce71b42693d6e5daf1e","slug":"shaheed-memorial-is-builded-on-delhi-jaipur-highway-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बना शहीद किसान स्मारक, देश के कोने-कोने से लाई गई मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बना शहीद किसान स्मारक, देश के कोने-कोने से लाई गई मिट्टी
Mon, 05 Apr 2021 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:13 PM IST
सार
- किसान आंदोलन में 300 से अधिक किसान गंवा चुके है जान
- रेवाड़ी जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर बनाया गया स्मारक
विज्ञापन
रेवाड़ी में खेड़ा बॉर्डर पर बनाया गया शहीद स्मारक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों के समर्थन में चल रहे किसान आंदोलन में अब तक 300 से अधिक किसान जान गंवा चुके हैं। मृतक किसानों की याद में रेवाड़ी जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर देश भर से कलश में लाई गई मिट्टी से शहीद स्मारक बनाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के योगेंद्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर सहित कई बड़े सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान आंदोलन में अनेक किसानों ने अपनी जान गवाई हैं। कोई भी आंदोलन तभी जिंदा रहता है जब उसमें शहीद हुए लोगों को याद रखा जाए। ऐसे में प्रत्येक बॉर्डर पर इन किसानों की याद में स्मारक बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते ही देश भर के अलग अलग कोने से मिट्टी मंगाई गई है। इसमें दक्षिण से लेकर पश्चिम तक सभी राज्यों की मिट्टी शामिल है। गुजरात से आए प्रख्यात डिजाइनर की ओर से यह स्मारक डिजाइन किया गया है। जब भी लोग हाईवे से गुजरेंगे, किसानों की शहादत को याद करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन