फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sewer overflow in Santosh Colony; dirty water accumulated on the road.

Rewari News: संतोष कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर भरा गंदा पानी

Sat, 12 Sep 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sewer overflow in Santosh Colony; dirty water accumulated on the road.
संतोष कॉलोनी की सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद
धारूहेड़ा। संतोष कॉलोनी से धारूहेड़ा होते हुए पार्श्वनाथ सोसाइटी सेक्टर-1 की ओर जाने वाली सड़क पर सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सीवरेज का गंदा और प्रदूषित पानी सड़क पर जमा रहने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या लगभग रोजाना सामने आती है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बार-बार गंदा पानी सड़क पर जमा होने से सड़क की स्थिति भी खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय मनोज कुमार, जॉनी, राकेश, राहुल, मुकेश ने बताया कि सड़क पर सीवरेज का प्रदूषित पानी जमा रहने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा गंदे पानी से दुर्गंध फैलने के साथ आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि लगातार गंदे पानी के संपर्क में आने से त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि केवल पानी निकालने की अस्थायी कार्रवाई के बजाय सीवरेज लाइन की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरने की परेशानी से राहत मिल सके।

संतोष कॉलोनी की सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद

संतोष कॉलोनी की सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद

संतोष कॉलोनी की सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद

संतोष कॉलोनी की सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed