फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seven trains will be cancelled, six will run as per changed demand

Rewari News: सात ट्रेनेें रहेंगी रद्द, छह परिवर्तित मांग से चलेंगी

Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seven trains will be cancelled, six will run as per changed demand
फोटो : 21रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल की वजह से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेल मंडल से संबंधित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कई बदले हुए रूट से संचालित होंगी।
दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन 21 से 28 जुलाई, जोधपुर- दिल्ली सराय ट्रेन 21 से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी। जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन 24 जुलाई, बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन 26 जुलाई, दिल्ली सराय-बीकानेर रेल 25 व 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार जोधपुर-दिल्ली सराय रेल 20 जुलाई से 27 अगस्त, दिल्ली सराय- जोधपुर ट्रेन 21 जुलाई से 28 अगस्त तक रद्द रहेगी।


परिवर्तित मार्ग से चलेंगी यह ट्रेनें



हावड़ा-बाड़मेर ट्रेन 22 व 25 जुलाई को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।



जैसलमेर-दिल्ली ट्रेन 26 व 27 जुलाई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।
बाडमेर-जम्मूतवी रेल, जो 21 से 28 जुलाई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर व जम्मूतवी-बाडमेर रेल, जो 26 व 27 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामाख्या-भगत की कोठी रेल जो 25 जुलाई को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी। दिल्ली-बाडमेर रेल, जो 22 जुलाई को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed