फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seven new dengue infected people found, number reaches 47

Rewari News: सात नए डेंगू संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 47

Tue, 17 Sep 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Seven new dengue infected people found, number reaches 47
फोटो: 27रेवाड़ी। शहर में डेंगू के लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में सोमवार को डेंगू के सात नए मरीज पाए गए। ये मरीज सेक्टर तीन, शहर में गुलाबी बाग, रोहड़ाई, नैनसुखपुरा में मिले हैं। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 47 हो गई है।
छह दिनों में डेंगू के 23 केस मिल चुके हैं। बारिश के बाद जलभराव में मच्छर पनपने से डेंगू और मलेरिया के मरीज पाए जा रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पताल वायरल बुखार के मरीजों से भरे पड़े हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 100 मरीजों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। डेंगू के केस बढ़ने के साथ प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

सितंबर में गत वर्ष की तरह डेंगू व मलेरिया का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। क्षेत्र में फॉगिंग कार्य में लापरवाही के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सीजन में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 47 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोर्स रिडक्शन का कार्य ओर तेजी से किया जा रहा है। ब्रीडिंग चेकर घरों में कूलर, पानी की टंकी, फ्रीज -ट्रे व पशुओं की खेल में भरे हुए पानी में लार्वा की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed