फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   seven days noc 68 days

सरकारी चक्कर, सात दिन में मिलने वाली एनओसी में लग गए 68 दिन

Mon, 01 Feb 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
seven days noc 68 days
प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद भी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को कर्मचारियों द्वारा जानबूझ कर परेशान किया जाता है। इन कार्यालयों में कर्मचारी स्वयं को अधिकारियों से भी प्रभावशाली मानते हैं। ऐसा ही एक मामला क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (डीटीओ) कार्यालय से जुड़ा हुआ सामने आया है, जिसमें एक ऑटो की एनओसी 68 दिन बाद जारी गई जबकि इसकी अवधि सात दिन की तय की गई है। एनओसी लेने के लिए आवेदक ने कार्यालय के सैकड़ों चक्कर लगाने के बाद विभाग के अधिकारी के पास पहुंचे। उसके बाद अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद एनओसी मिल पाई है। शहर के आर्य नगर निवासी रमेश कुमार सचदेवा ने बताया कि उन्होंने अपना ऑटो बेचा था। इसके लिए आरटीओ कार्यालय की तरफ से एनओसी दी जानी थी। इसके लिए उन्होंने पिछले साल 20 नवंबर को विभाग के कार्यालय में आवेदन दिया था। सरकार की तरफ से सेवा शर्तों के अनुसार इसके लिए अधिकतम सात दिन तय किए हुए हैं ।
विज्ञापन

अधिकारी के दखल के बावजूद कई बार वापस भेजा
रमेश सचदेवा ने पूरे मामले से विभाग के सचिव गजेंद्र सिंह को अवगत कराया उनकी तरफ से जब इस मामले में दखल दिया। इसके बाद 28 जनवरी को इसकी एनओसी जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed