फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Neha, Ritu, and Vikas won the race.

Rewari News: दौड़ में नेहा, रितु और विकास ने बाजी मारी

Sat, 29 Aug 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Neha, Ritu, and Vikas won the race.
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मसानी स्कूल में एकजुट खिलाड़ी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल - फोटो : ट्रामा सेंटर में डिब्बा में बंद कर सांप लेकर पहुंचे परिजन। वीडियो ग्रैव
धारूहेड़ा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में नेहा, रितु और विकास प्रथम रहे जबकि रिले रेस में केशव, रितु और विकास विजेता रहे।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में मसानी क्लस्टर के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता हुई। संचालन पीटीआई तमन्ना ने किया। विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में डूंगरवास की नेहा, मसानी विद्यालय की रितु और विकास ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिले रेस में डूंगरवास के केशव, मसानी विद्यालय की रितु और विकास विजेता रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में मसानी विद्यालय की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर योगेश शास्त्री, अनिल, दौलत राम, राजबीर, ममता, उमेश, मुक्ता, एकता, पूनम और शशि सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। संवाद

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मसानी स्कूल में एकजुट खिलाड़ी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मसानी स्कूल में एकजुट खिलाड़ी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल- फोटो : ट्रामा सेंटर में डिब्बा में बंद कर सांप लेकर पहुंचे परिजन। वीडियो ग्रैव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed