फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ramandeep and Gunjan stood first in the race, and Dr. Rumi won the musical chairs competition.

Rewari News: दौड़ में रमनदीप व गुंजन और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डॉ. रूमी प्रथम

Sat, 29 Aug 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ramandeep and Gunjan stood first in the race, and Dr. Rumi won the musical chairs competition.
प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
बावल। राष्ट्रीय खेल दिवस पर कृषि महाविद्यालय बावल में शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इससे पहले जयंती पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। दौड़ में रमनदीप व गुंजन और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डॉ. रूमी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में रमनदीप प्रथम, आर्यन द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुंजन, नीरज और यशु विजेता रहे। महिला चम्मच दौड़ में गुंजन प्रथम, अंतिम द्वितीय और तन्मय ने तृतीय स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डॉ. रूमी विजेता रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सत्यजीत ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व और मेजर ध्यानचंद की खेल उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र कल्याण निदेशक के सहायक डॉ. मुकेश कुमार और कृषि विज्ञान केंद्र बावल के संयोजक डॉ. बलबीर सिंह ने सक्रिय भागीदारी की। विद्यार्थियों ने योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरुष एवं महिला 100 मीटर दौड़, महिला चम्मच दौड़, पुरुष एवं महिला रस्साकशी और पुरुष कबड्डी में भाग लिया। अध्यापकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का संचालन खेल समन्वयक डॉ. चरण सिंह सेखों ने किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनिल सिरोहा, डॉ. प्रवीण निम्बरायण, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. प्रीति, डॉ. योगेश, डॉ. राहुल, डॉ. हरीश, डॉ. अलीशा, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. रूमी और डॉ. सुजाता सहित महाविद्यालय के अध्यापकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed