फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   320 nomination papers filed on the second day of nominations; 373 nominations so far.

Rewari News: नामांकन के दूसरे दिन 320 नामांकन पत्र हुए दाखिल, अब तक 373 नामांकन

Sat, 29 Aug 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
320 nomination papers filed on the second day of nominations; 373 nominations so far.
भिवाड़ी। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत खैरथल तिजारा जिले की नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को कुल 320 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 289 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन 27 अगस्त को जिले में 53 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें 52 अभ्यर्थी शामिल थे। इस प्रकार दो दिनों में अब तक कुल 373 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं, जबकि कुल 341 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन नगर परिषद तिजारा में सर्वाधिक 90 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 86 अभ्यर्थी शामिल हैं। नगर परिषद भिवाड़ी में 63 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 52 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद खैरथल में 36 नामांकन पत्र एवं 35 अभ्यर्थियों, नगरपालिका कोटकासिम में 48 नामांकन पत्र एवं 43 अभ्यर्थियों, किशनगढ़-बास में 52 नामांकन पत्र एवं 45 अभ्यर्थियों तथा टपूकड़ा में 27 नामांकन पत्र एवं 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। नगरपालिका मुंडावर में 4 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया।
नामांकन के प्रथम एवं दूसरे दिन की संयुक्त स्थिति के अनुसार तिजारा में अब तक 131 नामांकन पत्र एवं 127 अभ्यर्थी, खैरथल में 36 नामांकन एवं 35 अभ्यर्थी, भिवाड़ी में 65 नामांकन एवं 53 अभ्यर्थी, मुंडावर में 4 नामांकन एवं 4 अभ्यर्थी, कोटकासिम में 52 नामांकन एवं 47 अभ्यर्थी, किशनगढ़-बास में 57 नामांकन एवं 50 अभ्यर्थी तथा टपूकड़ा में 28 नामांकन एवं 25 अभ्यर्थी नामांकन कर चुके हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। अंतिम दिन प्राप्त नामांकन पत्रों के बाद एक सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed