{"_id":"656cc6891e0330e6920285ca","slug":"served-the-motherland-as-supreme-rewari-news-c-198-1-rew1001-7137-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मातृभूमि की सेवा को सर्वोपरि बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मातृभूमि की सेवा को सर्वोपरि बताया
Sun, 03 Dec 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में भारत माता की वंदना का कार्यक्रम ''मां तुझे प्रणाम'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, शिक्षाविद ओम प्रकाश चुघ, डॉ. हरि प्रकाश यादव प्राचार्य बोढ़िया कमालपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि जिस तरह एक मां अपने को कष्ट में रखकर अपने बच्चों को सभी प्रकार का सुख पहुंचाती है, इसी प्रकार मातृ भूमि भी प्रकृति से मिले हुए उपहार जैसे अन्न, जल, वायु आदि से सभी प्रकार का पोषण करती है। इसलिए मातृभूमि की सेवा को सर्वोपरि माना गया है।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। नहीं भूलना चाहिए कि जीते जी धरती माता जननी बनकर हमारा पालन पोषण करती है। सहसंयोजक प्रवीण ठाकुर, शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल व प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर उधम सिंह, वीर सावरकर, मदनलाल ढींगरा, चंद्रशेखर आजाद जैसे असंख्य देशभक्त हुए हैं, जिन्होंने हंसते-हंसते भारत माता पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पर्यावरणविद् रीटा गेरा, महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सीकरी, मधु गुप्ता व प्राचार्य कुसुम यादव ने कहा कि जिस तरह मातृभूमि सभी देशवासियों का पालन पोषण करती है, उसी तरह घर पर मां सभी तरह के कष्ट सहन कर अपनी संतान की देखभाल करती है। कार्यक्रम में श्री चैतन्य स्कूल के बच्चे जिन्हें नासा की तरफ से प्रोजेक्ट दिया गया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री चैतन्य स्कूल की प्राचार्य एनी क्रिस्टल ऐट, शिक्षक निकेंद्र, रमेश व भूपेंद्र को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। संयोजक दिनेश कपूर की माता की बरसी पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। संस्था की ओर से आए हुए अतिथियों को भारत माता, चंद्रशेखर आजाद व महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्यतः समाजसेवी राजेंद्र गेरा, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, त्रिलोकनाथ चावला, हिमांशु, जूही, राहुल, देव, शिक्षाविद बहन गीता देवी, प्रीति कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, कपिल कपूर, लक्ष्मी नारायण व साथियों ने सहयोग किया।