फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Servant absconds with Rs 20 lakh sent to friend

Rewari News: दोस्त के पास भेजे 20 लाख रुपये लेकर नौकर फरार

Wed, 24 Jul 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Servant absconds with Rs 20 lakh sent to friend
रेवाड़ी। शहर के एक फैक्टरी मालिक ने 10 वर्ष पुराने नौकर से 20 लाख रुपये दिल्ली स्थित कारोबारी दोस्त के पास भेजा लेकिन नौकर रुपये लेकर फरार हो गया। फैक्टरी मालिक ने आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-4 निवासी वीरेंद्र कुमार ने राजीव नगर में लक्ष्मी ट्रेडिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग के नाम से फैक्टरी लगा रखी है। उनका तांबे और बर्तनों का काम है। गांव रसूली निवासी नीरज 10 साल से उनके पास नौकर के तौर पर काम करता है। उनके एक दोस्त इमरत दिल्ली के करोल बाग में रहता है। बताया कि इमरत दिल्ली में सारा काम देखते हैं, पिछले दिनों नीरज को बिजनेस के सिलसिले में बैग में 20 लाख रुपये भरकर उसे दिल्ली ले जाने के लिए भेजा था। उसे अपनी कार से बस स्टैंड पर छोड़ा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद दिल्ली जाने वाली कोई बस नहीं मिली। तब नीरज ने कहा कि जैसे ही उसे बस मिलेगी, वह चला जाएगा। इसके बाद वह बस स्टैंड से चले गए। कुछ देर बाद नीरज ने फोन करके बताया कि उसे गुरुग्राम के लिए बस मिल गई है और वह गुरुग्राम पहुंचकर दिल्ली के लिए बस पकड़ लेगा। बाद में नौकर नीरज का फोन बंद हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed