{"_id":"6865729cddfac341f60e7c75","slug":"selection-process-for-participating-in-state-level-sports-maha-kumbh-starts-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-221955-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया आज से
Wed, 02 Jul 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए तैयारी जोरो पर है। इस स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रक्रिया आज से शुरू होगी। खिलाड़ी सुबह 8 बजे निर्धारित तिथि और स्थान पर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचें।
खेल विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में 26 खेल स्पर्धाओं का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें सीनियर वर्ग में लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिताएं होंगी। यह आयोजन दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 11 से 13 जुलाई और दूसरा चरण 15 से 17 जुलाई तक चलेगा।
ये है पूरा शेड्यूल:
ऑर्चरी पुरुष में कंपाउंड व्यक्तिगत इवेंट, टीम इवेंट, मिक्स टीम, रिकर्व व्यक्तिगत, टीम व मिक्स और महिला में भी ये ही इवेंट होंगे। यह प्रतियोगिता 4 जुलाई को भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल मूंदी में होगी। एथलेटिक्स की प्रतियोगिता 3 जुलाई को राव तुला राम स्टेडियम रेवाड़ी में होगी। इसमें पुरुष व महिलाओं की 100, 200, 400, 800, 1500, 5 हजार, 10 हजार मीटर से लेकर हर्डल, ऊंची कूद, लंबी कूद, पोल वॉल्ट, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, डेकाथलॉन, हेप्टाथलॉन और रिले रेस होंगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
बैडमिंटन की टीम इवेंट ओपन की प्रतियोगिता 5 जुलाई को:
बैडमिंटन की टीम इवेंट ओपन की प्रतियोगिता 5 जुलाई को स्वरांजलि पब्लिक स्कूल बिठवाना में होगी। बॉक्सिंग की प्रतियोगिता 3 जुलाई को आरजीकेपी कोसली में होगी। इसमें दोनों वर्गों के विभिन्न भारवर्ग में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। बास्केटबॉल टीम इवेंट में महिला-पुरुष की 4 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में प्रतियोगिता होगी। साइक्लिंग महिला-पुरुष की प्रतियोगिताएं 4 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होगी।
कयाकिंग एंड कैनोइंग की प्रतियोगिता कल :
कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता 4 जुलाई को होगी। यह प्रतियोगिता भी राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में कराई जाएगी। फेंसिंग के विभिन्न इवेंट 3 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में कराई जाएगी। इसमें महिला-पुरुष के अलग-अलग इवेंट होंगे। फुटबॉल टीम इवेंट के मुकाबले भी 4 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में कराए जाएंगे। जिम्नास्टिक के मुकाबले गढ़ी बोलनी रोड स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में 4 जुलाई को होंगे। हॉकी के टीम इवेंट के मुकाबले 3 जुलाई को ग्रामीण खेल स्टेडियम कंवाली में करवाए जाएंगे।
ये है जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का शेड्यूल
-जूडो के विभिन्न भार वर्ग में मुकाबले 3 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होंगे।
-कबड्डी (एनएस) और खो-खो की प्रतियोगिताएं 5 जुलाई को पुष्पा कन्या स्कूल जलालपुर में होंगी।
-रोविंग के मुकाबले 3 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होंगे।
-टेनिस टीम इवेंट 4 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में करवाए जाएंगे। इनका समय सुबह 9 बजे होगा।
-शूटिंग के विभिन्न मुकाबले 4 जुलाई को शूटिंग संस्थान रेवाड़ी में होंगे। स्वीमिंग के मुकाबले 3 जुलाई को गुरुकुलम स्कूल मसानी में होंगे।
-टेबल टेनिस में टीम इवेंट, सिंगल इवेंट व डबल इवेंट के मुकाबले 4 जुलाई को शाम 4 बजे राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में करवाए जाएंगे।
-कुश्ती के मुकाबले विभिन्न भार वर्ग में 5 जुलाई को खेल स्टेडियम बावल में होंगे।
-वेट लिफ्टिंग के विभिन्न भार वर्ग में मुकाबले 5 जुलाई को हरीसिंह पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में होंगे।
-वाॅलीबॉल टीम इवेंट के मुकाबले 3 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होंगे।
-हैंडबॉल टीम इवेंट के मुकाबले 3 जुलाई को राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा में कराए जाएंगे।
-ताइक्वांडो के विभिन्न भार वर्ग में महिला-पुरुषों के मुकाबले 3 जुलाई को स्वरांजलि पब्लिक स्कूल बिठवाना में होंगे।
-क्रिकेट टीम इवेंट के मुकाबले 4 जुलाई को क्रिकेट संस्थान बीएमजी सोसाइटी में होंगे।
-नेटबॉल टीम इवेंट के मुकाबले 4 जुलाई को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार में संपन होंगे।
राज्यस्तरीय महाकुंभ का शेड्यूल
11 से 13 जुलाई
स्थान मुकाबले
जींद-- रोइंग, शूटिंग, ताइक्वांडो
कुरुक्षेत्र-- हॉकी (लड़के), साइक्लिंग, जूडो
रोहतक-- खो-खो, फुटबॉल, नेटबॉल
करनाल-- बाड़ लगाना, कयाकिंग और कैनोइंग, सलालम, ड्रैगन बोट
यमुनानगर-- टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, टेनिस
हिसार-- हॉकी (लड़कियां), हैंडबॉल
-- -- -- -- -- -- -
15 से 17 जुलाई
पंचकूला-- कुश्ती फ्री स्टाइल, कुश्ती ग्रीको रोमन
पलवल-- क्रिकेट, मुक्केबाज़ी, वॉलीबॉल
फरीदाबाद-- खो-खो, फुटबॉल, नेटबॉल
गुरुग्राम-- कबड्डी, तीरंदाजी
अंबाला-- तैराकी, जिमनास्टिक
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में 26 खेल स्पर्धाओं का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें सीनियर वर्ग में लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिताएं होंगी। यह आयोजन दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 11 से 13 जुलाई और दूसरा चरण 15 से 17 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
ये है पूरा शेड्यूल:
ऑर्चरी पुरुष में कंपाउंड व्यक्तिगत इवेंट, टीम इवेंट, मिक्स टीम, रिकर्व व्यक्तिगत, टीम व मिक्स और महिला में भी ये ही इवेंट होंगे। यह प्रतियोगिता 4 जुलाई को भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल मूंदी में होगी। एथलेटिक्स की प्रतियोगिता 3 जुलाई को राव तुला राम स्टेडियम रेवाड़ी में होगी। इसमें पुरुष व महिलाओं की 100, 200, 400, 800, 1500, 5 हजार, 10 हजार मीटर से लेकर हर्डल, ऊंची कूद, लंबी कूद, पोल वॉल्ट, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, डेकाथलॉन, हेप्टाथलॉन और रिले रेस होंगी।
विज्ञापन
बैडमिंटन की टीम इवेंट ओपन की प्रतियोगिता 5 जुलाई को:
बैडमिंटन की टीम इवेंट ओपन की प्रतियोगिता 5 जुलाई को स्वरांजलि पब्लिक स्कूल बिठवाना में होगी। बॉक्सिंग की प्रतियोगिता 3 जुलाई को आरजीकेपी कोसली में होगी। इसमें दोनों वर्गों के विभिन्न भारवर्ग में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। बास्केटबॉल टीम इवेंट में महिला-पुरुष की 4 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में प्रतियोगिता होगी। साइक्लिंग महिला-पुरुष की प्रतियोगिताएं 4 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होगी।
कयाकिंग एंड कैनोइंग की प्रतियोगिता कल :
कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता 4 जुलाई को होगी। यह प्रतियोगिता भी राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में कराई जाएगी। फेंसिंग के विभिन्न इवेंट 3 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में कराई जाएगी। इसमें महिला-पुरुष के अलग-अलग इवेंट होंगे। फुटबॉल टीम इवेंट के मुकाबले भी 4 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में कराए जाएंगे। जिम्नास्टिक के मुकाबले गढ़ी बोलनी रोड स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में 4 जुलाई को होंगे। हॉकी के टीम इवेंट के मुकाबले 3 जुलाई को ग्रामीण खेल स्टेडियम कंवाली में करवाए जाएंगे।
ये है जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का शेड्यूल
-जूडो के विभिन्न भार वर्ग में मुकाबले 3 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होंगे।
-कबड्डी (एनएस) और खो-खो की प्रतियोगिताएं 5 जुलाई को पुष्पा कन्या स्कूल जलालपुर में होंगी।
-रोविंग के मुकाबले 3 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होंगे।
-टेनिस टीम इवेंट 4 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में करवाए जाएंगे। इनका समय सुबह 9 बजे होगा।
-शूटिंग के विभिन्न मुकाबले 4 जुलाई को शूटिंग संस्थान रेवाड़ी में होंगे। स्वीमिंग के मुकाबले 3 जुलाई को गुरुकुलम स्कूल मसानी में होंगे।
-टेबल टेनिस में टीम इवेंट, सिंगल इवेंट व डबल इवेंट के मुकाबले 4 जुलाई को शाम 4 बजे राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में करवाए जाएंगे।
-कुश्ती के मुकाबले विभिन्न भार वर्ग में 5 जुलाई को खेल स्टेडियम बावल में होंगे।
-वेट लिफ्टिंग के विभिन्न भार वर्ग में मुकाबले 5 जुलाई को हरीसिंह पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में होंगे।
-वाॅलीबॉल टीम इवेंट के मुकाबले 3 जुलाई को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में होंगे।
-हैंडबॉल टीम इवेंट के मुकाबले 3 जुलाई को राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा में कराए जाएंगे।
-ताइक्वांडो के विभिन्न भार वर्ग में महिला-पुरुषों के मुकाबले 3 जुलाई को स्वरांजलि पब्लिक स्कूल बिठवाना में होंगे।
-क्रिकेट टीम इवेंट के मुकाबले 4 जुलाई को क्रिकेट संस्थान बीएमजी सोसाइटी में होंगे।
-नेटबॉल टीम इवेंट के मुकाबले 4 जुलाई को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार में संपन होंगे।
राज्यस्तरीय महाकुंभ का शेड्यूल
11 से 13 जुलाई
स्थान मुकाबले
जींद
कुरुक्षेत्र
रोहतक
करनाल
यमुनानगर
हिसार
15 से 17 जुलाई
पंचकूला
पलवल
फरीदाबाद
गुरुग्राम
अंबाला