फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seeing the importance of oxygen in Corona, a garden was planted, the house and courtyard became fragrant.

Rewari News: कोरोना में ऑक्सीजन का महत्व देख लगाई बगिया, महका घर-आंगन

Sun, 04 Jan 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Seeing the importance of oxygen in Corona, a garden was planted, the house and courtyard became fragrant.
घर में रखे फूलों के गमले। संवाद
रेवाड़ी। कोराना काल में ऑक्सीजन का महत्व पता चलने पर माजरा श्योराज निवासी संतोष यादव (40) ने पौधे लगाने शुरू किए। आज उन्होंने घर में अच्छी खासी बगिया तैयार कर रखी है। घर में हरियाली और फूलों की खुश्बू से वातावरण खुशनुमा बना रहता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।
विज्ञापन

संतोष यादव ने गुलाब, गेंदा, चमेली, अपराजिता, गुड़हल, तुलसी आदि के पौधे लगाए गए हैं जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और ताजगी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि शुरू में उनके पति पवन कुमार (43) फूलों के पौधे लगाते थे। उनसे ही पौधों की देखभाल करनी सीखी।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद खुद की रुचि बढ़ी और उन्होंने पौधों की संख्या में विस्तार किया। अब घर में सुंदर बगिया है जिसमें तरह-तरह के फूल-पौधों से हरियाली रहती है। घर में लगाए गए पौधे न केवल घर को सुंदर बनाते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान देते हैं। छोटे-छोटे कदम से पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बढ़ते प्रदूषण और शहर की व्यस्त जिंदगी के बीच घर के भीतर साफ-सुथरी हवा होनी जरूरी है। फूल पौधों से मानसिक शांति बनी रहती है। इससे मन प्रसन्न रहता है और घर का वातावरण अच्छा लगता है।
-
काली तुलसी का पौधा सहेली से मिला
संतोष यादव ने बताया कि काली तुलसी का पौधा सहेली रेनू मेहरा ने दो साल पहले दिया था। यह पौधा देखकर बहुत खुशी हुई थी। बताया कि वह पौधों के लिए गांव से गोबर का खाद लाती हैं, जिससे पौधे स्वस्थ रहते हैं। प्राकृतिक खाद और नियमित देखभाल से पौधों की वृद्धि होती है और घर का वातावरण हमेशा स्वस्थ रहता है। सर्दी में पौधों में दो दिन पर एक बार पानी देती हैं। गर्मियों में पौधों को रोजाना पानी देना पड़ता है।


-
मुख्य मकसद ऑक्सीजन हब बनाना
संतोष यादव ने बताया कि कोरोना काल के दौरान पौधों के महत्व को महसूस किया था। उस समय उन्होंने घर में स्नैक प्लांट लगाए थे जो पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे केवल सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए भी जरूरी हैं। बताया कि भविष्य में और अधिक पौधे लगाएंगी। मुख्य मकसद ऑक्सीजन हब बनाना है। लोगों को अपने घर और आस-पास पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed