फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Search operation launched in search of Bangladeshi citizens

Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चलाया सर्च अभियान

Tue, 05 May 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Search operation launched in search of Bangladeshi citizens
कागजों की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
बावल। पुलिस टीम ने थाना कसौला व बावल क्षेत्र में रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर जांच की। इस दौरान बाहरी श्रमिकों के पहचान पत्रों की जांच की।
विज्ञापन

अभियान के तहत पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। वाहनों के कागजातों की जांच की। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया है। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed