फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Murder accused sent to Sessions Court; hearing scheduled for September 21.

Rewari News: हत्या के आरोपी को सेशन कोर्ट भेजा, 21 सितंबर को होगी पेशी

Sat, 19 Sep 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Murder accused sent to Sessions Court; hearing scheduled for September 21.
रेवाड़ी। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मंडल ने आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ भाटा को सेशन कोर्ट के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। अदालत में उसकी अगली पेशी 21 सितंबर को सुबह 10 बजे होगी।
विज्ञापन

30 जुलाई 2025 को शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे जानकारी मिली थी कि 28 जुलाई को उसके भाई मनोज के साथ साहुन खान, विवेक उर्फ विक्की, दीपक और कुछ अन्य लोगों ने मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में पुलिस रिपोर्ट पेश की। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया और उसके खिलाफ आरोपों से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मंडल ने मामले की सुनवाई के दौरान शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत पुलिस रिकॉर्ड का अवलोकन किया। अदालत ने प्रथम दृष्टया बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला बनता माना। यह अपराध सेशन कोर्ट द्वारा विचारणीय होने के कारण अदालत ने केस को सेशन कोर्ट रेवाड़ी को भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed