फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Screw of compensation implicated in AIIMS construction, farmer says 50 lakh

एम्स निर्माण में फंसा मुआवजे का पेंच, किसान बोले 50 लाख से एक रुपया कम भी नहीं मंजूर, डीसी बोले-दोबारा करें विचार

Tue, 27 Oct 2020 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Screw of compensation implicated in AIIMS construction, farmer says 50 lakh
रेवाड़ी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) निर्माण में एक बार फिर से मुआवजे का पेंच फंसता दिख रहा है। शासन के आदेश पर मंगलवार को प्रशासन की ओर से किसानों के साथ हुई बैठक में किसानों ने 50 लाख में से एक भी रुपया कम होने पर जमीन देने से मना कर दिया है। बैठक में डीसी यशेंद्र सिंह बतौर अध्यक्ष मौजूद रहे। डीसी ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन व सरकार का प्रयास है कि एम्स का निर्माण जल्द से जल्द हो। इसलिए बार-बार ग्रामीणों के साथ बैठक की जा रही है ताकि इस प्रोजेक्ट को जल्द अमली जामा पहनाया जा सके। डीसी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की जा रही है। माजरा गांव के लोगों ने डीसी को बैठक में अवगत कराया कि वे अपनी जमीन पचास लाख रुपये प्रति एकड़ से नीचे नहीं देंगे। इस पर डीसी ने कहा कि एक बार दोबारा इस पर विचार कर लें ताकि यह प्रोजेक्ट बन जाएं, लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट मना कर दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम माजरा का कर चुकी अवलोकन
बतां दे कि एक अक्तूबर को केंद्रीय टीम में शामिल भारत सरकार में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के संयुक्त सचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एम्स नई दिल्ली डीके शर्मा, निदेशक पीएमएसएस नरेंद्र कुमार ओज, सीनियर आर्किटेक्ट सीडीबी राजीव कनौजिया, एम्स राय बरेली एसई जीपी श्रीवास्तव ने एम्स निर्माण के लिए भालखी माजरा गांव की जमीन का अवलोकन किया था। उसके उपरांत केन्द्रीय टीम ने जो भी जिला प्रशासन से जानकारी मांगी थी, वह जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम कोसली एवं डीडीपीओ कुशल कटारिया के अतिरिक्त माजरा गांव के यशु प्रधान, देशराज सरपंच, जितेंद्र यादव, रोहताश पंच, मंजीत ठेकेदार, राजबीर, विकास, ताराचंद सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-फोटो- 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed