{"_id":"69a08bde539ee389ee0c9b93","slug":"scientific-disposal-of-waste-and-plastic-rewari-news-c-198-1-rew1001-234217-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कचरे और प्लास्टिक को वैज्ञानिक तरीके से किया निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कचरे और प्लास्टिक को वैज्ञानिक तरीके से किया निस्तारित
Thu, 26 Feb 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय परिसर में सफाई करते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से स्वच्छता विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत व्यापक सफाई अभियान से हुई। स्वयंसेवकों ने परिसर में फैले कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया। परिसर में उगी गाजर घास को जड़ से उखाड़कर हटाया।
इस गतिविधि से विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के महत्व को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत और डॉ. राम स्वरूप ने स्वच्छता के फायदे बताए। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवक वासु और सिमरन ने स्वच्छता के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। शिविर के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता बनाए रखने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।