फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schools that ignore rules should be investigated

Rewari News: नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों की जांच हो

Fri, 12 Apr 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Apr 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Schools that ignore rules should be investigated
रेवाड़ी। एडीसी को ज्ञापन सौंपते रेवाड़ी शहर की अधिवक्ता। स्त्रोत : वकील
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसे को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन ने हादसे पर द
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन ने मांग की कि अवकाश के दिन स्कूल खोलने वाले और सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों की जांच कराई जानी चाहिए। निजी स्कूलों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मांग पत्र में लिखा गया है कि स्कूल वाहनों की जांच नियमित होनी चाहिए। स्कूल बसों के लिए जांच कमेटी गठित की जाए। गाड़ी की फिटनेस की जांच ट्रैफिक पुलिस प्रशासन से भी कराए जाने के निर्देश दिए जाएं। स्कूलों के वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगाया जाए। अधिवक्ताओं ने निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने, स्कूल ड्रेस व किताबों के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने की भी मांग की। फीस निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इसके अलावा हादसे की निष्पक्ष जांच करने के भी आदेश दिए जाने की मांग की। मांग पत्र जिला बार एसोसिएशन ने अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि को सौंपा। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव, सुरेंद्र पाल उप प्रधान, मनप्रिय सचिव, टार्जन यादव सहसचिव, विवेक यादव कोषाध्यक्ष, अश्विनी कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed