फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   School manager beat child after bus seat broke In Rewari, caned him 20 to 25 times

Rewari: बस की सीट टूटने पर स्कूल के मैनेजर ने बच्चे को पीटा, 20 से 25 बार डंडे बरसाए

Fri, 29 Dec 2023 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Dec 2023 12:32 PM IST
सार

रेवाड़ी में स्कूल बच्चे को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता प्रवीण ने आरोप लगाया कि जब उनका बेटा स्कूल पहुंचा तो मैनेजर साहिल ने उस पर बस की सीट तोड़ने का आरोप लगाया और उनके बेटे को धमकाया और बेंच पर लिटा दिया। इसके बाद उस पर डंडे से 20-25 वार किए।

विज्ञापन
School manager beat child after bus seat broke In Rewari, caned him 20 to 25 times
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा के एक छात्र को बेंच पर लिटाकर डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान बच्चे पर 20 से 25 बार बेरहमी से डंडे बरसाए। पूरा मामला बस सीट के टूटे जाने को लेकर था, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी पिता ने शिकायत
गांव सहारनवास निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा गांव पीथड़ावास स्थित नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। 23 दिसंबर को उसका बेटा रोजाना की तरह घर से स्कूल बस में बैठ कर गया था। स्कूल बस की एक सीट पहले से ही टूटी हुई थी, जिसे वेल्ड किया गया था। उस पर पहले से ही दो बच्चे बैठे हुए थे। चूंकि बस में भीड़ थी, इसलिए उनका बेटा भी उसी सीट पर बैठ गया, किसी कारण से सीट टूट गई। 
विज्ञापन


प्रवीण ने आरोप लगाया कि जब उनका बेटा स्कूल पहुंचा तो मैनेजर साहिल ने उस पर बस की सीट तोड़ने का आरोप लगाया और उनके बेटे को धमकाया और बेंच पर लिटा दिया। इसके बाद उस पर डंडे से 20-25 वार किए। उनका बेटा बार-बार कहता रहा कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है, लेकिन उसकी सारी बातें अनसुनी कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचा तो पिता को चला पता 
प्रवीण ने बताया कि जब उसका बेटा घर पहुंचा तो वह डरा हुआ था, बैठने-उठने में काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि बस की सीट टूटने पर साहिल सर ने उसे बेरहमी से पीटा। जब उन्होंने अपने बेटे के कपड़े उतारे तो देखा कि उसकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर लाठियों से चोट के कई निशान हैं, इस पर उन्होंने तुरंत टीचर को फोन कर बात की।


प्रवीण का आरोप है कि जब पीटे जाने का विरोध किया तो उल्टे उनसे कहा गया कि जहां चाहो शिकायत करो। इसके बाद प्रवीण तुरंत अपने बेटे को सिविल अस्पताल ले गए, मेडिकल कराने के बाद रामपुरा थाने में शिकायत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed