{"_id":"6aa2f283340e77b03f063204","slug":"apply-online-for-the-mahila-samarth-sansthan-award-by-the-20th-rewari-news-c-198-1-rew1001-245201-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला समर्थ संस्थान अवाॅर्ड के लिए 20 तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला समर्थ संस्थान अवाॅर्ड के लिए 20 तक करें ऑनलाइन आवेदन
Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सहयोगात्मक कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए महिला समर्थ संस्थान अवाॅर्ड शुरू किया गया है। पात्र संस्थान 20 सितंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि योजना के तहत कुल 25 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें सरकारी संस्थान, निजी/औद्योगिक क्षेत्र, एमएसएमई, शिक्षा क्षेत्र और एनजीओ, सेवा क्षेत्र की पांच श्रेणियां शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए कुल 23.75 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
डीसी ने बताया कि मूल्यांकन में सुरक्षित एवं जेंडर-संवेदनशील कार्यस्थल, पॉश एक्ट-2013 का प्रभावी पालन, महिलाओं की नियुक्ति व नेतृत्व, बाल देखभाल सुविधाएं, लचीली कार्य व्यवस्था और शिकायत निवारण व्यवस्था जैसे मानकों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के पात्र सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, एमएसएमई, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, सेवा संस्थानों और एनजीओ से आवेदन करने का आह्वान किया।