{"_id":"68d2def3703c6fd89106ff69","slug":"sbl-khol-won-the-title-by-winning-3-0-rewari-news-c-198-1-rew1001-226156-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एसबीएल खोल ने 3-0 से जीत दर्ज कर अपने नाम किया खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एसबीएल खोल ने 3-0 से जीत दर्ज कर अपने नाम किया खिताब
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 1राव तुलाराम बलिदान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता। स्रोत : क्लब
Link Copied
रेवाड़ी। नाईवाली चौक के पास स्थित खेल प्रांगण में राव तुलाराम बलिदान दिवस के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला राव तुलाराम स्टेडियम खेल क्लब और एसबीएल खोल के बीच खेला गया। रोमांचक खेल में एसबीएल खोल ने 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के महासचिव राव राघवेंद्र ने फाइनल मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विशेष अतिथि प्रो. एचआर यादव और पूर्व एचएसएससी सदस्य भी मौजूद रहे। डॉ. उर्मिला शर्मा ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स व स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण अरोड़ा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं कोच विक्रम सिंह और सचिव राजेश शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।