फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Save electricity and get reward up to Rs 2 lakh: ADC

बिजली बचाएं और 2 लाख रुपए तक का ईनाम पाएं : एडीसी

Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Save electricity and get reward up to Rs 2 lakh: ADC
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा ने वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए लिए 25 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एडीसी स्वप्निल रवींद्र पाटिल ने बताया कि बिजली की खपत को कम करने व ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा दो लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इनमें औद्योगिक, व्यवसायिक, सरकारी व गैर सरकारी संस्थान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 1 मेगावाट से अधिक लोड के बड़े औद्योगिक व व्यवसायिक संस्थानों के उपभोक्ता को मुख्यमंत्री द्वारा इनाम राशि के तौर पर प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जागा। इनमें पंजीकृत एमएसएमई औद्योगिक संस्थाएं जिनका सोलर कनेक्टिड लोड 100 किलोवाट से 1 मेगावाट तक है उन्हें दो लाख रुपये तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ऐसे सरकारी भवन एवं कार्यालय जिनका कनैक्टिड लोड 30 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है, उनको एक लाख रुपये इनाम में मिलेंगे। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति ने ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में कोई नया अनुसंधान या विकास कार्य किया होगा, तो उसे भी दो लाख रुपये का इनाम सरकार की ओर से दिया जाएगा। इन पुरस्कारों के विजेता संस्थान को नकद राशि, शील्ड व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि आवेदन एडीसी कार्यालय के कमरा नं. 205 में 25 जून तक जमा करवाए जा सकते हैं। इस योजना के तहत दिशा निर्देशों संबंधित अधिक जानकारी के लिए हरेडा की वेबसाइट www.hareda.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed