Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Satyanarayan spreads a message against substance abuse from his tea

मंडे खास : चाय की टपरी से 61 वर्षीय सत्यनारायण दे रहे नशामुक्ति का संदेश

Sun, 29 Nov 2026 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Satyanarayan spreads a message against substance abuse from his tea
सत्यनारायण ने दुकान पर लगाया सिगरेट, बीडी, गुटखा नहीं बेचने का बोर्ड। संवाद
सौरभ जायसवाल
विज्ञापन

रेवाड़ी। नशामुक्त समाज बनाने के लिए जरूरी नहीं कि कोई बड़ा अभियान चलाया जाए, बल्कि छोटी-छोटी पहल से भी बदलाव की शुरुआत की जा सकती है। इसी सोच के साथ शहर के कोर्ट रोड पर चाय की टपरी चलाने वाले 61 वर्षीय सत्यनारायण नशामुक्ति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने अपनी दुकान पर बीड़ी, सिगरेट और धूम्रपान से जुड़ी किसी भी वस्तु की बिक्री नहीं करने का संकल्प लिया है। साथ ही एक बोर्ड भी इसका एक बोर्ड भी लगाया है, जिसमें इन वस्तुओं को नहीं बेचने की बात कही है। उनका मानना है कि दुकानदार यदि अपनी दुकान से नशे से जुड़ी वस्तुओं की बिक्री बंद कर दें तो समाज को नशामुक्त बनाने की मुहिम को मजबूती मिल सकती है।
सत्यनारायण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में चाय की छोटी सी टपरी शुरू की थी। शुरुआत से ही उन्होंने दुकान पर बीड़ी-सिगरेट नहीं बेचने का फैसला किया। आज भी वह अपने इस निर्णय पर कायम हैं। वह ग्राहकों को चाय पिलाने के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश भी देते हैं। उनका कहना है कि नशे की आदत व्यक्ति के साथ उसके पूरे परिवार को प्रभावित करती है। इसलिए हर व्यक्ति को इससे दूर रहना चाहिए। आगे कहा कि नशामुक्ति केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का भी दायित्व है। दुकानदार अपनी दुकान से नशीले पदार्थों की बिक्री बंद करके इस दिशा में योगदान दे सकते हैं। छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर बड़े बदलाव का आधार बन सकती हैं।
विज्ञापन

------------------

महंगाई में भी 10 रुपये रखी चाय की कीमत
सत्यनारायण की दुकान की एक और खासियत यह है कि उन्होंने करीब 16 वर्षों से चाय के दाम नहीं बढ़ाए हैं। महंगाई के बावजूद वह आज भी लोगों को 10 रुपये में चाय पिला रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। ऐसे में वह ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डालना चाहते। कम कमाई होने के बावजूद उन्होंने चाय की कीमत में बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

संघर्षों से भरा रहा जीवन
सत्यनारायण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1984 से 1992 तक पुस्तकालय का संचालन किया। इसके बाद ऑडियो कैसेट का काम भी किया, लेकिन परिस्थितियों के कारण दोनों काम छोड़ने पड़े। उनकी पढ़ाई आठवीं कक्षा तक हुई है। इसके बाद उन्होंने मेहनत को ही जीवन का आधार बनाया। वर्ष 2009 में चाय की टपरी शुरू की, जो आज परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article