फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sarpanched continued dharna

रेवाड़ी: नाहड़ में ई-टेंडरिंग के विरोध में 29वें दिन भी जारी रहा सरपंचों का धरना

Tue, 14 Feb 2023 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
sarpanched continued dharna
कोसली। सरकार की ओर से पंचायतों के विकास कार्यों को ई-टेंडरिंग के माध्यम से कराने के विरोध में नाहड़ खंड के सरपंचों की ओर से दिया जा रहा धरना खंड कार्यालय में 29वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के संरक्षक पहलाद सिंह सहादतनगर ने आरोप लगाया कि सरकार ई-टेंडरिंग सरपंचों पर थोप रही हैं। पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली ई-टेंडरिंग के माध्यम से सीधा अपनी जेब भरना चाहते है। एसोसिएशन प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को ठप करना चाहती हैं। सरकार सरपंच का हस्तक्षेप नहीं चाहती जिससे सरपंच को चौकीदार बनाकर छोड़ दिया है। वहीं एसोसिएशन महासचिव आशीष प्रजापति नेहरुगढ़ ने कहा कि सरकार अपने चहेतों को टेंडर देकर उनकी जेब भरना चाहती हैं, सरपंचों ने कोसली विधायक के घर का घेराव करके उनको ज्ञापन देकर चेताया था कि सरपंच एसोसिएशन के बैनर के नीचे पूरे जिला के खंडों के सरपंच एक हैं और सरकार को समय रहते उनकी मांगे मान लेनी चाहिए अन्यथा आने वाले चुनाव में इसका नुकसान उठाने को पार्टी तैयार रहें। उपाध्यक्ष श्याम यादव सरपंच भाकली ने कहा कि सरकार रिकॉल का कानून सरपंचों पर ही क्यों लागू कर रही है। सरकार यह कानून पहले अपने ऊपर लागू करे। उन्होंने कहा कि सरकार हम पर ही तरह-तरह के कानून लगा कर परेशान कर रही है जबकि हम भी विधायकों की तरह से चुने हुए नुमाइंदे है जनता ने ही हमें चुना है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजीत जुड्ड़ी, विक्रम झाल, राकेश गढ़ी, सज्जन मुमताजपुर, साधुराम नया गांव, मनोज नठेड़ा, रामकिशन कोसली, रणबीर कोहाराड़, गोपीराम बव्वा, नरेंद्र गुड़ियानी सहित अन्य सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed