{"_id":"63ce74ba07ebaf7acf65178c","slug":"sarmpach-will-burn-the-effigy-of-chief-minister-and-panchayat-minister-today-rewari-news-c-17-1-44992-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री का पुतला फूंकेंगे सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री का पुतला फूंकेंगे सरपंच
Mon, 23 Jan 2023 05:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
कोसली। ई-टेंडरिंग के विरोध में नाहड़ खंड के सरपंचों का धरना रविवार को भी जारी रहा। सरपंचों ने कहा कि सरकार जानबूझकर तानाशाही कर रही है। इसके विरोध में आज मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री का पुतला फूंका जाएगा।
सरपंचों ने कहा कि सरकार जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही है। सरकार की मंशा है कि सरपंच केवल गांव के चौकीदारी का कार्य करें, लेकिन यह सरकार की भूल हैं। सरकार आए दिन ग्राम पंचायतों के खिलाफ फैसले ले रही है, जो सरकार के पतन का कारण बनेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपने फैसलें वापस नहीं लेगी उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
सरपंच एसोसिएशन नाहड़ के प्रधान महेंद्र सिंह व महासचिव आशीष प्रजापति नेहरुगढ़ ने संयुक्त बयान बताया कि सरपंच 23 जनवरी को खंड कार्यालय पर मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री का पुतला फूका जाएगा। 24 जनवरी को जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा। संरक्षक प्रहलाद सिंह ने कहा कि सरकार गांवों के विकास कार्यों को ठप्प कराना चाहती हैं। सरपंचों की हड़ताल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस अवसर पर झाड़ौदा के सरपंच इंद्रजीत, कोहाराड़ से सरपंच प्रतिनिधि रणबीर, महाबीर ख़ुर्शीदनगर, कोषाध्यक्ष अजीत जुड्ड़ी, उपप्रधान श्याम सिंह, साधुराम नयागांव, मनोज नठेड़ा और सुरेंद्र श्याम नगर सहित अन्य मौजूद रहे।