{"_id":"691cbc15742da04c6d063488","slug":"sardar-patels-contribution-to-the-unification-of-india-is-incomparable-ramhet-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-229134-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल का भारत के एकीकरण में योगदान अतुलनीय : रामहेत यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल का भारत के एकीकरण में योगदान अतुलनीय : रामहेत यादव
विज्ञापन
फोटो: 23 रेवाड़ी। सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च में भाग लेते बच्चे। स
भिवाड़ी। सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर माई भारत इनिशिएटिव के तहत मंगलवार को भगत सिंह चौक से जिला सचिवालय खैरथल तक सरदार @ 150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत सिंह यादव और जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर मार्च की शुरुआत की।
यह मार्च भगत सिंह चौक, हेमू कॉलोनी चौक से होते हुए जिला सचिवालय खैरथल तिजारा तक संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों के साथ देशभक्ति की झलक प्रस्तुत की। युवाओं को ‘मेरा युवा भारत’ की टी-शर्ट वितरित की गई और वंदे मातरम के साथ मार्च की शुरुआत हुई।
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल का भारत के एकीकरण में योगदान अतुलनीय है और उनका संदेश हर गांव तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि सरदार@ 150 कार्यक्रम 6 अक्तूबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष के कारण ही भारत एक संगठित राष्ट्र बन सका। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और महापुरुषों के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया।
यूनिटी मार्च में स्कूल-कॉलेज विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सरस्वती वंदना और बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपसभापति वरुण डाटा, पूर्व सभापति अशोक डाटा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह मार्च भगत सिंह चौक, हेमू कॉलोनी चौक से होते हुए जिला सचिवालय खैरथल तिजारा तक संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों के साथ देशभक्ति की झलक प्रस्तुत की। युवाओं को ‘मेरा युवा भारत’ की टी-शर्ट वितरित की गई और वंदे मातरम के साथ मार्च की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल का भारत के एकीकरण में योगदान अतुलनीय है और उनका संदेश हर गांव तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि सरदार