{"_id":"692b352a5646adc5b6049342","slug":"sardar-patel-worked-to-unite-the-nation-ramchandra-jangra-rewari-news-c-198-1-rew1001-229667-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम किया : रामचंद्र जांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम किया : रामचंद्र जांगड़ा
विज्ञापन
कार्यक्रम में शपथ लेते राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली
कोसली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में किए जा रहे यूनिटी मार्च के तहत कोसली के राजीव गांधी खेल स्टेडियम से राजकीय आईटीआई संस्थान तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा पहुंचे।
रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूती देने का कार्य किया। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर देश को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। सरदार पटेल का जीवन इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा में किए गए प्रयास किसी भी असंभव कार्य को संभव बना सकते हैं।
उन्होंने हमेशा समाज में समानता, एकता और समरसता के मूल्यों को बढ़ावा दिया। साबरमती के तट पर निर्मित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल के योगदान और उनके एकता संदेश का प्रतीक है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करके देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव, सुमित, दुष्यंत सिंह, बलजीत यादव व प्रवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और नागरिकों को एक भारत आत्मनिर्भर भारत के तहत राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई गई। इसके बाद रामचंद्र जांगड़ा ने हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश लेकर निकाली गई पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोसली स्टेडियम से बस स्टॉप, बाजार, गुडियानी रोड से होते हुए यह पदयात्रा राजकीय आईटीआई संस्थान में समाप्त हुई। यात्रा में शामिल विद्यार्थियों सहित समस्त नागरिकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।