{"_id":"61c7736d8d0af574bb4eed3f","slug":"santa-claus-came-bring-lots-of-happiness-rewari-news-rtk63384940","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांता क्लॉज आए, ढेरों खुशियां लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांता क्लॉज आए, ढेरों खुशियां लाए
विज्ञापन
मैक्विजन अविराज स्कूल में क्रिसमस-डे पर सांता क्लॉज की वेशभूषा में बच्चे।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में खुशियां बांटने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
बालावास जमापुर स्थित डीएन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज के वेश में स्कूल पर आए थे। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय प्राचार्य मीनू यादव ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
उधर, भाकली स्थित एसकेजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्रिसमस-डे मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस पहने हुए बड़े ही प्यारे लग रहे थे। स्कूल संचालक श्याम सिंह व प्राचार्य पवन कुमार की ओर से बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
वहीं, शहर के यादव नगर स्थित बीएलएम स्कूल में शनिवार को क्रिसमस-डे मनाया गया। बच्चों ने क्रिसमस के मौके पर अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सांता क्लॉज की भूमिका में बच्चों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटीं। चेयरपर्सन ने सभी बच्चों और स्कूल स्टाफ क्रिसमस की बधाई दी। इस अवसर पर अमरजीत, सविता, प्रेमलता, ज्योति, सीमा, दीपिका, पूजा, प्रवीण व प्रिमला मौजूद रहे।
धारूहेडा स्थित मैक्विजन अविराज स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ छात्रों ने विद्यालय के प्रांगण में सजाए हुए क्रिसमस ट्री के सामने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु से प्रार्थना करके किया। विद्लालय के नन्हे मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज के स्वरूप में सज कर आए और उन्होंने जिंगल बेल , जिंगल बेल , गीत पर डांस करके सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि क्रिसमस डे मुख्य रूप से खुशिंया बांटने का त्योहार है। दिल्ली रोड स्थित डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डांस, विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे खो-खो, कबड्डी, दौड़, क्रिकेट तथा भिन्न-भिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत रत्न सम्मानित भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि प्रस्तुत करके उनके प्रति स्नेह को भी दर्शाया। स्कूल की प्रधानाचार्य पिंकी तंवर ने सभी बच्चों की सराहना की।
उधर, दुल्हेड़ा खुर्द स्थित ज्ञानदीप स्कूल में क्रिसमस एवं तुलसी पूजन समारोह का आयोजन किया गया। क्रिसमस समारोह में कक्षा प्रथम से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने सुंदर कविताओं की प्रस्तुति दी। हिंदी प्राध्यापक ने विद्यार्थियों को तुलसी पूजन का महत्व बताया। स्कूल संचालिका शशिबाला, स्कूल प्राचार्य नलिनी प्रकाश ने भी विचार रखे।
-----------------------------
बच्चों ने जिंगल बेल... जिंगल बेल... पर किया डांस
लाखनौर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्राइमरी विंग के बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस में विद्यालय में आए। स्कूल के कोरियोग्राफर दीपक कुमार ने बच्चों को गिफ्ट और टॉफी वितरित कीं। साथ ही विद्यालय की प्राइमरी विंग की अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ इस अवसर पर जिंगल बेल गाने पर डांस की प्रस्तुति दी। उधर, दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर विद्यालय में अंतरसदनीय समूह नृत्य एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक हरिओम सिवाच, प्राचार्य महोदय व सभी अध्यापक शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी सदनों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, डहीना स्थित विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को क्रिसमय-डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर-सुंदर कविताएं भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय की छात्राओं ने विधिवत रूप से तुलसी का पूजन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर नरेश कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा यादव, प्रिंसिपल सत्यपाल सिंह मौजूद थे।
अंतरसदनीय प्रतियोगिता में टोपाज हाउस ने पाया प्रथम स्थान
दिल्ली रोड स्थित आरपीएस विद्यालय के परिसर में क्रिसमस दिवस के उपलक्ष्य में अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हाऊस अनुसार सभी बच्चों ने सेंटा क्लॉज, स्नोमैन आदि प्रस्तुति बेहतरीन ढंग से दी। कक्षा प्री से द्वितीय तक के बच्चों ने नृत्य क्रिया कलाप में बढ़चढ़ कर भाग लिया। अंतरसदनीय प्रतियोगिता में टोपाज हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य विक्रम, डीन ऑफ एकेडेमिक्स ईश ढींगरा व प्राइमरी अध्यक्ष अंजू ने बच्चों की उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते ईसामसीह की जीवन पर प्रकाश डाला।