{"_id":"659d8893140181274209b37d","slug":"sankalp-yatra-moving-forward-dedicated-to-public-service-rewari-news-c-198-1-rew1001-8377-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जनसेवा को समर्पित हो आगे बढ़ रही संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जनसेवा को समर्पित हो आगे बढ़ रही संकल्प यात्रा
Tue, 09 Jan 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ देते विधायक लक्ष्मण सिंह। स्रोत : डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी, बावल और कोसली में जनसेवा को समर्पित होकर आगे बढ़ रही है। मंगलवार को गांव कालाका, काकोडिया, खुर्शीदनगर, कोराहड़, किशनपुर, चिरहाड़ा, मामड़िया अहीर, चिमनावास, टहना दीपालपुर, नैनसुखपुरा, पांचौर व ततारपुर खालसा पहुंची।
बावल विधानसभा के गांव चिमनावास में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, गांव पांचौर में भाजपा नेता बाबूलाल छाबड़ी, गांव ततारपुर खालसा में जयवीर योगी, गांव किशनपुर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंह राम महलावत, गांव चिरहाड़ा में भाजपा नेता कुलदीप चौहान, गांव मामडिया अहीर में भाजपा नेत्री निशा राठौर, कोसली विधानसभा के गांव खुर्शीदनगर, गांव कोहारड़ व गांव नैनसुखपुरा में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, गांव टहना दीपालपुर में भाजपा जिला संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ बिजेंद्र डहीना, रेवाड़ी विधानसभा के गांव कालाका व गांव काकोड़िया में हरियाणा परिवार पहचान पत्र के स्टेट को ऑर्डिनेटर सतीश खोला ने बतौर मुख्य अतिथि संकल्प यात्रा का स्वागत करते हुए लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।
वंचित लाभार्थियों को चिह्नित कर योजना का लाभ दे रहे : सतीश
परिवार पहचान पत्र के को ऑर्डिनेटर सतीश खोला ने जनसंवाद के दौरान गांव कालाका और काकोड़िया में कहा कि इस यात्रा के माध्यम से वंचित लाभार्थियों को चिह्नित कर गांव-गांव जाकर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस अवसर पर 4 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, उज्ज्वला योजना के तहत 2 गैस चूल्हे, 13 बुढ़ापा पेंशन, 36 आयुष्मान कार्ड तथा गांव की सफाई, अतिक्रमण, सीवरेज लाइन की समस्याओं को जन संवाद पोर्टल पर अपलोड कराया गया।
विज्ञापन
2047 तक देश की समृद्ध विरासत पर करेंगे गर्व : विधायक
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने यात्रा के दौरान क्षेत्र के लोगोें के साथ मिलकर भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए प्रण लिया कि गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
जनसंवाद के माध्यम से सुनी ग्रामीणों की शिकायतें
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने ग्रामीणों से कहा कि उनके परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन की शिकायतें, मांगों व सुझावों के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की पहल शुरू की है। जनसंवाद कार्यक्रम जन-जन की आवाज बन चुका है। सरकार की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम धरातल पर सरकारी की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों से सीधे फीडबैक लेने के लिए शुरू किया गया है।