फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanjay and Khushi first in Ragni competition

Rewari News: रागनी प्रतियोगिता में संजय और खुशी प्रथम

Mon, 23 Sep 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 23 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sanjay and Khushi first in Ragni competition
फोटो : 13रेवाड़ी। कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर एकत्रित हुए विद्यार्थी और वि​वि प्रशासन। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राव तुलाराम की स्मृति में राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन रविवार को मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में किया गया। राव तुलाराम पीठ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में रागनी और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। रागनी प्रोफेशनल वर्ग में संजय और विद्यार्थी वर्ग में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महोत्सव में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास व पुरातत्व विषय पर व्याख्यान हुआ। साथ ही लोकगीत व रागनी, चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता विद्यार्थी व प्रोफेशनल वर्ग के लिए हुई। हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य वक्ता राव अजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि विनीत बनवाला उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने मुख्य वक्ता को पौधा भेंट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम को पुष्प अर्पित करने के बाद विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुआ।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो. करण सिंह ने विद्यार्थियों को राव तुला राम के जीवन के बारे में बताया। पुरातत्व विभाग एवं संग्रहालय विभाग से आए विनीत बनवाला ने पुरातत्व स्रोतों पर रिसर्च करने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ वीर योद्धाओं की जीवनी पढ़कर शोध करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणवी समूह नृत्य में लावण्य फाउंडेशन प्रथम

रागनी प्रतियोगिता में 32 और पेंटिंग प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में श्याम शर्मा, वंदना शर्मा, नूपुर, सुनीता शर्मा उपस्थित रहीं। सभी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता में लावण्या फाउंडेशन की टीम प्रथम रही। रागनी प्रतियोगिता की प्रोफेशनल श्रेणी में प्रथम स्थान संजय राणा, द्वितीय स्थान अंजना व तृतीय स्थान विपिन ने प्राप्त किया जबकि विद्यार्थी वर्ग में प्रथम पुरस्कार खुशी गौड़, द्वितीय पुरस्कार सिमरन और तृतीय पुरस्कार वैश कॉलेज भिवानी के कुनाल ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता की प्रोफेशनल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार संजय राव, द्वितीय पुरस्कार अमन यादव ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता (प्रोफेशनल) को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, चित्रकला प्रतियोगिता में 3100, लोकगीत रागनी प्रतियोगिता (प्रोफेशनल) में 5100, लोकगीत रागनी प्रतियोगिता (विद्यार्थी) में 3100, हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता (ओपन) में 11 हजार से पुरस्कृत किया गया। संचालन डॉ. सुशांत यादव एवं हरीश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed