फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rural sanitation workers will protest at the Panchayat Minister's residence on the 24th

Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी 24 को पंचायत मंत्री के आवास पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 03 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers will protest at the Panchayat Minister's residence on the 24th
फोटो : 17नेहरू पार्क में एकत्रित हुए सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेहरू पार्क में रविवार को सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से जुड़े ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक जिला प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौैरान 24 अगस्त को प्रस्तावित चेतावनी प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार किया गया।
बैठक में बताया गया कि यूनियन के निर्णय के अनुसार 24 अगस्त को मतलोढ़ा स्थित पंचायत मंत्री के आवास पर प्रदेश भर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी चेतावनी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार द्वारा किए गए वेतन व स्थायी रोजगार संबंधी वादों की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठाना है। बैठक में यह भी कहा गया कि सरकार द्वारा 26-27 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को कच्ची नौकरी और शोषण का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में स्वच्छता सैनिक कहे जाने वाले कर्मचारी आज भी उपेक्षित हैं।
कहा कि 18-19 वर्षों से स्थायित्व और उचित वेतन के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीण व शहरी सफाई कर्मचारियों ने अब साझा आंदोलन करने का मन बना लिया है।
जिला उपप्रधान नवल किशोर ने बताया कि जल्द ही प्रदेश भर में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार के सफाई कर्मचारी एकजुट होकर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed