{"_id":"68190d455f17c274a101f80f","slug":"rural-sanitation-workers-will-be-on-strike-on-20th-rewari-news-c-198-1-rew1001-219010-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी 20 को हड़ताल पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी 20 को हड़ताल पर रहेंगे
Tue, 06 May 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 8ग्रामीण सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार को संबोधित ज्ञापन डीडीपीओ नरेंद्र सारवान को सौंपा। इसमें मांगों को लेकर 20 मई को हड़ताल पर रहने की बात कही गई है।
ज्ञापन में बताया है कि राष्ट्रव्यापी सभी ट्रेड यूनियन इस हड़ताल में शामिल होंगी। आने वाली 23 मई से 26 में तक सीटू ऑल इंडिया की जनरल कौंसिल की बैठक फरीदाबाद में होने वाली है। उसके लिए भी रेवाड़ी में हरसंभव कोशिश होगी। सीटू जिला प्रधान राजकुमार व सीटू जिला उपप्रधान कॉमरेड रामकुमार ने कहा सरकार द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारी के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 नवंबर को जींद में 26 हजार की घोषणा की थी। 5-6 महीने बीतने के बाद भी इसका पत्र जारी नहीं किया गया। सरकार 20 मई तक 26 हजार की घोषणा को पूरा नहीं करती है। ब्लॉकों की आम सभा करके गांव स्तर पर जत्था अभियान चलाया जाएगा।