{"_id":"683c995736e2dd24110fced6","slug":"rtpcr-test-of-13-suspected-patients-was-done-in-civil-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-220415-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सिविल अस्पताल में 13 संदिग्ध मरीजों की हुई आरटीपीसीआर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सिविल अस्पताल में 13 संदिग्ध मरीजों की हुई आरटीपीसीआर जांच
Sun, 01 Jun 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में 13 संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की गई है। हालांकि अभी जांच रिपोर्ट आनी है। सभी संदिग्ध मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल के कोविड कक्ष में फ्लू कॉर्नर भी शुरू किया गया है।
फ्लू काॅर्नर में अब ओपीडी दौरान चिकित्सक भी बैठेंगे जो खांसी-जुकाम के मरीजों की जांच करेंगे। अस्पताल के अन्य चिकित्सकों को कोरोना को लेकर जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि जिले में कोरोना का कोई केस नहीं आया है लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है। कोरोना को लेकर एहतियात के तौर पर व्यवस्था की गई है। जिले में 4 ऑक्सीजन प्लांट हैं। सिविल अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं।
विज्ञापन
दोनों प्लांटों से 1500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन जनरेट हो रही है। बावल सीएससी और कोसली सब डिविजनल सामान्य अस्पताल में 250-250 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट हैं।
जिले में कोरोना काल में 15 लाख वैक्सीन डोज लोगों को लगाई गई थी। उस दौरान जिले में 25 हजार लोग कोरोना की चपेट में आए थे। अधिकांश लोग कुछ समय बाद ठीक हो गए थे। कोरोना से 261 लोगों की जान गई थी। नाक बहना, खांसी, बुखार, सिर दर्द, गले में खरास व उल्टी-दस्त होना कोरोना के लक्षण हैं।
मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी का करें पालन : सीएमओ
सीएमओ नरेंद्र दहिया ने कोरोना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क लगाएं, जरूरी हो तभी भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं, हाथों की सफाई करें, सामाजिक दूरी का पालन करें, सफाई रखें, मुंह और नाक न छुएं, स्वस्थ दिनचर्या अपनाए, पौष्टिक भोजन लेने के साथ नियमित व्यायाम करें। पर्याप्त नींद ले ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।