फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 89 lakh recovered so far from the accused of embezzlement

गबन के आरोपी से अब तक 89 लाख रुपये बरामद

Wed, 27 Jul 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rs 89 lakh recovered so far from the accused of embezzlement
रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के गबन के आरोपी डाटा इंट्री आपरेटर से पुलिस ने अब तक 89 लाख रुपये बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने पहले उससे 28 लाख रुपये और अब बाद में 61 लाख रुपये बरामद किया है। अभी और जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर फिर से तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी कार्यालय के डाटा एंट्री आपरेटर विजय यादव के खिलाफ अकाउंटेंट सूरजभान शर्मा ने गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विजय यादव को आउटसोर्स के जरिए वर्ष 2017 में बतौर डाटा एंट्री आपरेटर प्राधिकरण में नियुक्ति मिली थी। आरोप है कि आरोपी ने गबन की राशि से ही गांव में आलीशान घर भी बनाया है और कई जगह जमीन में भी राशि निवेश की है। उसे पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पता लगा था कि उसने वर्ष 2018 से अब तक एक करोड़ 67 लाख रुपये का गबन किया है। रिमांड के दौरान उससे पुलिस ने 89 लाख रुपये बरामद किए हैं। पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद माडल टाउन थाना पुलिस ने उसको अदालत में पेश किया और रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। अदालत ने आरोपी को फिर से तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed