फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   robery

हेल्पर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Wed, 10 Jul 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
robery
रेवाड़ी। ट्रक में सो रहे हेल्पर को कार सवार बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर बंधक बनाकर अपनी कार में डाल दिया और उसका ट्रक लूट ले गए। बदमाश हेल्पर को करीब बीस किलोमीटर दूर सोहना की घाटी में फेंक गए। बदमाश उसका मोबाइल भी छीन ले गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भिवानी के तोशाम निवासी सतीश ने 10 टायर वाला ट्रक लिया हुआ है। सोमवार रात वह अपने ट्रक से माल खाली कर धारूहेड़ा में सोहना रोड पर पहुंचा था। यहां शर्मा फर्नीचर के बाहर ट्रक को खड़ा कर हेल्पर यूपी के ऐटा निवासी नवनीश को छोड़ कर गया था। नवनीश रात के समय ट्रक के अंदर ही सो गया । रात्रि साढ़े 11 बजे इको कार में सवार होकर आए 5 बदमाश सीधे ट्रक के केबिन में घुस गए और हथियार के बल पर नवनीश को बंधक बना लिया। नवनीश का मोबाइल व ट्रक की चाबी छीनने के बाद उसे अपनी इको गाड़ी में हाथ-पैर बांध कर डाल लिया तथा दो बदमाश ट्रक को लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने आधी रात नवनीश को सोहना घाटी में फेंक दिया। उसके हाथ-पैर बंधे होने के कारण वह सुबह तक वहीं पड़ा रहा। सुबह दिन खुलने के बाद उसने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और फिर सीधे धारूहेड़ा मालिक के पास पहुंचा। नवनीश ने पूरे घटनाक्रम से सतीश को अवगत कराया। सतीश ने इसकी सूचना तुरंत धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed