{"_id":"61155c238ebc3e7b32116eec","slug":"roadways-will-go-from-rewari-to-khatu-dham-every-morning-at-11-40-am-rewari-news-rtk6207864123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी से रोज सुबह 11:40 पर खाटू धाम के लिए जाएगी रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी से रोज सुबह 11:40 पर खाटू धाम के लिए जाएगी रोडवेज
विज्ञापन
रेवाड़ी बस स्टैंड में खड़ीं बसें।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। परिवहन विभाग के रेवाड़ी डिपो ने खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए बस का संचालन शुरू किया है। यह बस रोजाना सुबह 11:40 बजे रेवाड़ी से खाटू श्याम के लिए निकलेगी। वहीं अगले दिन खाटू श्याम से बस सुबह 6:20 पर वापस रेवाड़ी के लिए रवाना होगी।
रोडवेज की ओर से बस हर रोज 260 किमी का सफर तय कर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाएगी। इस सुविधा से खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस का संचालन सुबह दिल्ली सराय काले खां से रेवाड़ी होते हुए खाटू श्याम तक किया जाएगा। बस सुबह 9:15 बजे दिल्ली से चलकर रेवाड़ी 11:40 पर पहुंचेगी। वहीं रेवाड़ी से चलकर खाटू श्याम को शाम को 6 बजे पहुंचेगी। अगले दिन खाटू श्याम से सुबह 6:20 पर बस का संचालन किया जाएगा। खाटू श्याम से चलकर दोपहर 12:30 बजे बस रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी से चलकर दिल्ली दोपहर 3 बजे बस यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाएगी।
बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी
हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी ओर से खाटू श्याम के लिए बस एक दिन में एक चक्कर लगाएगी। बस रोज दिल्ली सराय काले खां बस स्टैंड से खाटू श्याम तक लगभग 351 किलोमीटर का सफर तय करेगी। रेवाड़ी से चलकर खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए 260 किलोमीटर तक का सफर 270 रुपये में पूरा होगा। बस पहले दिन दिल्ली से खाटू श्याम यात्रियों को पहुंचाएगी। फिर वही बस अगले दिन खाटू श्याम बस स्टैंड से चलकर रेवाड़ी होते हुए दिल्ली पहुंचाएगी। इससे यात्रियों को बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई बस
रोडवेज महाप्रबंधक, रेवाड़ी अशोक कौशिक ने बताया कि कोरोनाकाल के चलते यात्रियों को रोडवेज की ओर से कम सुविधाएं मिल रही थीं। कोरोना के खतरे को कम देखते हुए रोडवेज की ओर से सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसको लेकर यात्रियों के लिए दिल्ली-रेवाड़ी-खाटू श्याम बस का संचालन किया जा रहा है। आगे भी रोडवेज की ओर से यात्रियों को सुविधाएं मिलती रहेंगी।