फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways employees will surround the Chief Minister's residence on December 10

Rewari News: 10 दिसम्बर को रोडवेज कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

Wed, 06 Dec 2023 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees will surround the Chief Minister's residence on December 10
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) रेवाडी डिपो कमेटी द्वारा यूनियन कार्यालय में डिपो कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान प्रवीण यादव ने की एवं संचालन डिपो सचिव रविन्द्र कुमार ने किया। मीटिंग में राज्य उप प्रधान जयकुंवार दहिया, राज्य कार्यालय सचिव सतबीर मुंढाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जयकुंवर दहिया, सतबीर मुंढाल ने बताया कि हरियाणा सरकार रोडवेज कर्मचारियों के मांग मुद्दे लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में कटौती कर जले पर नमक डालने काम किया गया है। कर्मशाला के कर्मचारियों को सदियों से मिलने वाले त्योहारों की छुट्टी बंद कर मजाक किया है। लगातार 7 वर्ष के कर्मचारियों के दिपावली पर दिए जाने वाले बोनस को डकार गई है। न्यायालय के निर्णय के बाद भी कर्मचारियों को ज्वाईनिंग तिथि से पक्का नही किया जा रहा, परिवहन मंत्री द्वारा सहमति के बावजूद आदेश जारी नही किए जा रहें। कुछ आदेशों को जारी किया, उनकी पालना विभाग के आला अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही है। नेताओं ने बताया कि हरियाणा सरकार समय रहते हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा से वार्तालाप के जरिए मांगों का समाधान नहीं करती तो आने वाली 10 दिसंबर को रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर करनाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हजारों कर्मचारी प्रर्दशन एवं घेराव कर रोष प्रकट करेंगे। इस दौरान होने वाली क्षति पूर्ति की जिम्मेदारी स्वयं हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन



28 दिसंबर को होगा चक्का जाम

कर्मचारी नेताओं ने कडे शब्दों में सरकार की निंदा करते हुए यह भी बताया की रोडवेज कर्मचारी जनता के सहयोग से 28 दिसम्बर को एक दिन का चक्का जाम हड़ताल करते हुए आगामी आंदोलन का बिगुल बजाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकुंवार दहिया, सतबीर मुंढाल एवं प्रवीण यादव ने बताया कि रोडवेज का कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा जनहित में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कमेटी के सदस्यों के साथ मिल कर सर्व कर्मचारी संघ गांव की ओर कार्यक्रम में पंचायत के सदस्य जिसमें पंच, सरपंच, पार्षद, जिला पार्षदों से अपनी मांग मुद्दों पर लिखित रेजुलेशन लेकर सहयोग की अपील करते हुए आने वाले समय मे वोट की चोट मारने का काम किया जाएगा।

375 इलेक्ट्रिक बसों को प्राईवेट मालिकों को ना सौंपा जाए

नेताओं द्वारा हरियाणा सरकार से यह भी मांग की जाती है कि विभाग में आने वाली 375 इलेक्ट्रिक बसों को प्राईवेट मालिकों को प्रमीट देने के बजाय हरियाणा रोडवेज के बेड़े में लेकर विभाग में कर्मचारियों की पक्की भर्ती की जाए जिससे रोडवेज का कर्मचारी हरियाणा सहित देशवासियों को उचित परिवहन सेवा दे सके।


ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर प्रधान राजपाल यादव, प्रधान शवि यादव, प्रधान संजय यादव, बीर सिंह यादव प्रधान, नवीन कुमार, विकास यादव, अभिजीत यादव, रणबीर कुंडु, विनय कुमार, विनोद कुमार, श्रीपाल, भलेराम, अभय यादव, सतपाल सिंह, महेश तिवारी, विजय सिंह, मनोज रंगा, कुलदीप सिंह,अशोक कुमार, बाबूलाल, देवेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed