फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways employees protest against the new timetable of private buses

रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बसों की नई समय सारिणी का किया विरोध

Mon, 09 Aug 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees protest against the new timetable of private buses
रेवाड़ी। स्थानीय बस स्टैंड परिसर में सोमवार को रोडवेज तालमेल कमेटी की प्रधान कैलाशचंद गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोडवेज कर्मचारियों ने बस परिसर में होने वाली विभिन्न समस्याओं व मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

प्रधान कैलाशचंद गुर्जर ने कहा कि नारनौल डीटीओ द्वारा रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ मार्ग पर प्राइवेट बसों के लिए नई समय सारिणी जारी की गई है। जिसमें प्राइवेट बस चालकों को फायदा पहुंचाने के लिए बूथ पर बसों के लगने का समय कम करने की बजाए बढ़ा दिया है। इससे पहले पर बूथ पर बस के लगने का समय 6 मिनट था, जो अब 10 मिनट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नई समय सारिणी को लेकर नारनौल डीटीओ व विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ रोडवेज कर्मचारियों की बैठक हुई थी। जिसमें कर्मचारियों ने नई समय सारिणी का विरोध किया था। उन्होंने सरकार व विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस समय सारिणी में बदलाव नहीं गया तो जल्द ही रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर राजपाल यादव, रवि कुमार, उधम सिंह, राजबीर फौगाट, नरेंद्र दखौरा, राजेंद्र, धर्मबीर, रविंद्र कुमार, नवीन कुमार, रवि कुमार, सतीश, विकास यादव, प्रवीन कुमार, संजय यादव, विनय कुमार, महेश तिवाड़ी, विजय कुमार, रामअवतार, सोमदत्त व प्रवीन लांबा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed