फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roads will be built in 12 villages at a cost of 70 lakhs under the Haryana Rural Development Scheme

Rewari News: हरियाणा ग्रामीण विकास योजना से 12 गांवों में 70 लाख की लागत से बनेंगे रास्ते

Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roads will be built in 12 villages at a cost of 70 lakhs under the Haryana Rural Development Scheme
रेवाड़ी। हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत जिला के चार विकास खंडों के 12 गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का कराने एवं अन्य विकास कार्यों के लिए पंचायतीराज एवं विकास विभाग की ओर से 70 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। विभाग के अनुसार ठेकेदार द्वारा इन कार्यों को चार माह के अंदर ही पूरा किया जाना जरूरी होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों से मिले आवेदन के बाद पंचायतीराज विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों को इनके प्रस्ताव भेजे गए थे। इसके बाद हरियाणा ग्रामीण विकास परियोजना के तहत 12 गांवों केेे 30 किलोमीटर टाइल्स रोड, चार दीवारी व गंदे पानी की निकासी कसे संबंधित विकास कार्य कराए जाएंगे। विभाग की ओर से इन कार्यों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संभवतया नये साल में इन गांवों में विकास कार्यों की शुरूआत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

यहां होंगे विकास कार्य
खोल खंड के गांव गुमीना में 6.64 लाख रुपये, बावल खंड के गांव टांकड़ी में 7.93 लाख, बधराना में 7.30 लाख रुपये व जलालपुर 6.83 लाख, डहीना खंड के गांव कंवाली में 4.87 लाख व औलांत 5.16 लाख, धारूहेड़ा खंड के गांव मुकुंदपुर बसई में 3.96 लाख व बालियार कलां 2.97 लाख, रोजका में 6.86 लाख, खिजूरी 7.83 लाख,पांचौर 5.35 लाख व ततारपुर खालसा में 4.86 लाख रुपये के विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से जिला के 12 गांवों में एचजीवीआई एवं डीक्यू के तहत कच्चे रास्तों को पक्का कराने एवं अन्य कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही गांवों कार्यों की शुरूआत कर दी जाएगी।
-नरेन्द्र गुलिया, कार्यकारी अभियंता, पंचायतीराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed