फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road will be built from Colonel Rao Ramsingh Chowk to Highway No. 48

Rewari News: कर्नल राव रामसिंह चौक से हाईवे नंबर-48 तक बनेगी सड़क

Sun, 24 Dec 2023 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Road will be built from Colonel Rao Ramsingh Chowk to Highway No. 48
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 स्थित कर्नल रामसिंह चौक से दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 तक 120 मीटर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी थी लेकिन यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब इस मार्ग के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सड़क के निर्माण पर 91 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

15.5 मीटर में दो मेन कैरिज रोड और 10-10 मीटर के दो सर्विस रोड बनेंगे। शहर के तमाम सेक्टर गढ़ी बोलनी-कोटकासिम रोड पर हैं और शेष सेक्टर भी इसी मार्ग पर प्रस्तावित हैं। ऐसे में शहर के नियोजित विकास और बाद में विकसित होने वाले अन्य सेक्टरों की कनेक्टिविटी के लिए मास्टर प्लान-2021 और 2031 में इसका प्रावधान किया गया है। इस सड़क के लिए प्राधिकरण ने वर्ष 2012 में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद वर्ष 2016 में प्रक्रिया पूरी करके 2017 में 147 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। प्राधिकरण की ओर से अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा भी दिया जा चुका है। अब इस जमीन का मालिकाना हक भी प्राधिकरण के पास है।
विज्ञापन


2021 के मास्टर प्लान के अनुसार इस सड़क का निर्माण हो जाना चाहिए था लेकिन बाद में डीटीपी विभाग की तरफ से 2021 के मास्टर प्लान को 2031 में तब्दील करके इसका नए सिरे से ले-आउट तैयार किया था। शुरुआती चरण में प्राधिकरण की तरफ से इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। पांच साल तक इसका एस्टीमेट तक नहीं भेजा गया था। पिछले जून में प्राधिकरण ने इस सड़क के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा था। इससे संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इसके लिए सीएम की स्वीकृति जरूरी थी। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी बोलनी-कोटकासिम रोड पर घटेगा ट्रैफिक


शहर को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग से जोड़ने वाला यह 120 मीटर रोड गढ़ी बोलनी रोड का निकटतम सड़क होगी जिसकी दूरी महज साढ़े पांच किमी के लगभग होगी। गढ़ी बोलनी रोड फोरलेन है और उस पर कोटकासिम-भिवाड़ी की तरफ जाने वाले ट्रैफिक का भी दवाब काफी अधिक है। ऐसे में यह 120 मीटर रोड अब तक तैयार होने के बाद शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।


बदलेगी शहर की तस्वीर

120 मीटर रोड शहर के लिए न केवल बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है बल्कि नए रेवाड़ी का भी सपना साकार होगा। इसके बनने के बाद नए सेक्टरों का विकास भी तेज गति से होने के बाद अन्य बड़े आवासीय प्रोजेक्ट आएंगे। साथ ही एमबीआईआर मास्टर प्लान के तहत भी जो आवासीय सेक्टर विकसित किए जाने हैं उनके भी विकास जल्द होने की संभावना बढ़ गई है।


-------

शहर के सेक्टर-4 स्थित कर्नल रामसिंह चौक से दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 तक प्रस्तावित 120 मीटर रोड के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़क का निर्माण करीब 91 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।-रोहित, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed