{"_id":"66c4e52553b38730a8094884","slug":"road-construction-halted-due-to-encroachment-rewari-news-c-198-1-rew1001-208307-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अतिक्रमण के चलते सड़क का निर्माण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अतिक्रमण के चलते सड़क का निर्माण लटका
Wed, 21 Aug 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 02रेवाड़ी। हरिजन चौपाल से लेकर सरकुलर रोड नंदरामपुर बास तक अवैध कब्जे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। नगरपालिका की ओर से कस्बे के सर्कुलर रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य अतिक्रमण के कारण अधर में लटका है। नगरपालिका ने सड़क बनाने के लिए पहले ही टेंडर लगा दिया था, लेकिन सड़क पर चौपाल से लेकर सर्कुलर रोड नंदरामपुर बास तक अवैध कब्जों के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। अतिक्रमण के कारण सड़क 33 फीट से 12 फीट तक रह गई है। 27 जून को मार्ग पर निशानदेही करके पैमाइश की गई थी।
डीएमसी ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि फिरनी की निशानदेही कर अवैध कब्जा हटाया जाए। नगरपालिका की खुद की सरकारी जमीन पर भी कब्जा हो गया है। राजस्व रिकार्ड के अनुसार काफी लोगों ने फिरनी पर कब्जे किए हुए हैं। भू-माफिया ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर बड़ा खेल किया है। जमीन मालिकों ने बताया कि इन लोगों ने बिना पैमाइश के कब्जा कर लिया है। सोहना रोड चौपाल की ओर से भी 17 फीट फिरनी की जमीन पर कब्जा है। इसके अलावा बास रोड के कॉर्नर से 29 फीट फिरनी पर कब्जा है।
जिस जमीन से लोग निकल रहे हैं, उनके मालिकों ने कहा है कि 2 महीने में नपा ने फिरनी की जमीन को खाली नहीं कराया तो रास्ता अपनी भूमि से बंद कर देंगे। एक सेवानिवृत्त पटवारी पर पैसे लेकर फिरनी की जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया गया है। कस्बावासियों ने प्रशासन से फिरनी की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
नपा पार्षद व लोगों ने पिछले दिनों नपा अधिकारियों से सड़क की सही ढंग से निशानदेही करके अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। अब निशानदेही होने के बाद भी नगर पालिका सुस्त नजर आ रही है, जबकि सड़क निर्माण के लिए रोड़ियां बिछाई जा चुकी हैं।
वर्जन :
अधिकारियों को नपा की जमीन खाली करने को कहा जा चुका है। यह करोड़ों की जमीन है। कब्जा लेना सरकारी अधिकारियों का काम है।-कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।