फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road accidents killed two in Bawal

Rewari News: बावल में सड़क हादसों ने ली दो की जान

Thu, 08 Dec 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Road accidents killed two in Bawal
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल में ओढ़ी कट के पास बुधवार की देर शाम डिवाइडर पर साफ-सफाई करते समय ट्रॉले की चपेट में आने से एक मजदूर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मजदूर ठेके पर सफाई का कार्य करता था। उधर, बनीपुर चौक पर ट्रक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला अजमेर निवासी हरिराम (26) दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के गांव ओढ़ी के पास डिवाइडर की सफाई का काम कर रहा था। इस दौरान उसके साथ अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। बुधवार की शाम को दिल्ली की तरफ से आ रहे एक ट्रॉले चालक ने हरिराम को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान ट्रॉला चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉला को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, बनीपुर चौक पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ की रहने वाली लाड कुंवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बावल में अपने परिवार के साथ किराये पर रहती है। उनके पति राज मिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार को वह और उनके पति जगदीश सामान लेने के लिए बनीपुर चौक पर आए थे। वह सामान ले रही थी और जगदीश स्कूटी पर बैठे हुए थे। इस दौरान दिल्ली की ओर से एक तेेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें जगदीश को काफी चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed