{"_id":"6aaeceecb42586ea5405217f","slug":"rezangla-sadan-wins-storytelling-speech-and-poetry-recitation-competitions-rewari-news-c-198-1-rew1001-245733-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कथा वाचन, भाषण व काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में रेजांगला सदन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कथा वाचन, भाषण व काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में रेजांगला सदन विजेता
Sat, 19 Sep 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थी खुशी जाहिर करते। स्रोत : स्कूल
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में कक्षा छह के कैडेटों के लिए अंतरसदनीय हिंदी कथा वाचन, भाषण और काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन कारगिल और रेजांगला सदनों के बीच किया गया। इसमें 18 कैडेटों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में रेजांगला सदन विजेता और कारगिल सदन उपविजेता रहा।
भाषण स्पर्धा में रेजांगला सदन की कैडेट रिया प्रथम, कैडेट दिवेश द्वितीय और कारगिल सदन के कैडेट केशव तृतीय रहे। कथा वाचन में रेजांगला सदन की मोक्षिता सपड़ा प्रथम, कारगिल सदन की परी द्वितीय और हितेश तृतीय रहे। काव्य पाठ में रेजांगला सदन के तन्मय सिंघल प्रथम व वंशिका द्वितीय तथा कारगिल सदन के रिहान तृतीय रहे।
विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से कैडेटों में आत्मविश्वास, भाषा के प्रति रुचि और मंच पर अभिव्यक्ति का कौशल विकसित होता है। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ी भाषा है। बदलते वैश्विक परिवेश में अन्य भाषाओं का ज्ञान जरूरी है लेकिन स्वभाषा में अभिव्यक्ति गौरव की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने विजेता कैडेटों को पुस्तकें और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुलेख, अनुच्छेद लेखन, आशुभाषण, पुस्तक समीक्षा, सूचनापट्ट लेखन और संदेश लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन कैडेट दीपेंद्र और देवराज बघेल ने किया। प्रतियोगिता के समग्र प्रभारी योगेश कुमार सिंघल रहे।