फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari, water storage home,canal,water

कालका के पांच जलघर सूखे, नहीं पहुंचा नहर में पानी

Sat, 02 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 02 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 सिंचाई विभाग के दावे के बावजूद शुक्रवार को भी जेेएलएन नहर में पानी नहीं पहुंचा है। शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों द्वारा कालका में बने पांचों वाटर टैंकों की तली से पानी एकत्रित कर टैंक भरे गए। जिसको शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में सप्लाई किया जाएगा। जलघर में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि यदि जल्द ही नहर में पानी नहीं आया तो पांचों जलघरों के बाद वाटर टैंकों में भी पानी खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि 26 जून को नहर में पानी आना था। लेकिन नहीं आने के कारण स्थिति बिगड़ गई है।
विज्ञापन


आज इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
शनिवार को शहर के दिल्ली रोड, उत्तम नगर, विजय नगर, मधुविहार, सरस्वती विहार, कालका रोड, एवं महावीर नगर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं नगर परिषद के टैंक के साथ शुक्रवार को जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हुई उन क्षेत्रों में शनिवार को पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन-
सिंचाई विभाग द्वारा शुक्रवार सुबह तक नहर में पानी आने की बात कही गई थी। जाटूसाना तक पानी पहुंच गया है, उम्मीद है कि शुक्रवार देर रात तक नहर में पानी आ जाएगा।  सिंचाई विभाग एवं उच्च अधिकारियों के साथ कोर्डिनेशन कर जल्द लोगों को समस्या से निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दलबीर सिंह, एसई, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed