{"_id":"57683f094f1c1b9960b485e9","slug":"rewari-sp-no-off-duity-on-police-men-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रेवाड़ी एसपी नहीं देती छुट्टी, दिन-रात कराती हैं ड्यूटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रेवाड़ी एसपी नहीं देती छुट्टी, दिन-रात कराती हैं ड्यूटी’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
dilawar
रेवाड़ी। रेवाड़ी में पुलिस अधीक्षक कर्मचारियों को छुट्टी तो देती नहीं हैं, उल्टे उनसे दिन-रात काम करवाती हैं। यही नहीं किसी पुलिसकर्मी को कभी-कभार छुट्टी मिल भी जाती है तो दस सालों से लाइन में बैठा एक क्लर्क छुट्टी सेंशन करने के नाम पर वसूली करता है। सोमवार को हरियाणा पुलिस संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिलावर सिंह ने यह बात कही। इससे पहले उन्होंने विभिन्न थानों, चौकियों और नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी थीं। संगठन ने सरकार को 15 अगस्त का एल्टिमेटम दिया है कि अगर कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए तो वे इसके बाद से मैस का बहिष्कार कर एक दिन भूखे रहेंगे।
---------
निर्दोष पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, दोषी प्रमोट
जाट आरक्षण मामले में दिलवार सिंह ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरे प्रकरण में निर्दोष कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई और दोषी अधिकारियों को प्रमोट कर दिया गया है। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि जांच सही तरीके से की जाये और अधिकारियों की कॉल डिटेल निकाली जाए। इससे साफ होगा की किस अधिकारी के आदेश निचलेअधिकारी व कर्मचारी ने नहीं माने।