{"_id":"691623e93857ed2b7902392a","slug":"rewari-shines-at-the-state-level-in-the-cultural-fest-rewari-news-c-198-1-rew1001-228886-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कल्चरल फेस्ट में राज्यस्तर पर चमका रेवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कल्चरल फेस्ट में राज्यस्तर पर चमका रेवाड़ी
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कल्चरल फेस्ट में प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी भेंट करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। स्
रेवाड़ी। जिले के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय कल्चरल फेस्ट में स्किट और सोलो डांस में विजेता रहकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सोलो डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका और स्किट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी की टीम ने हरियाणा भर में अव्वल रहकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
कल्चरल फेस्ट के नोडल अधिकारी और जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल ने बताया कि 11 से 13 नवंबर तक पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय मुकाबले में रेवाड़ी ने सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही सोलो डांस व स्किट में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए जिले को बधाई दी।
कल्चरल फेस्ट में इस राज्य स्तरीय उपलब्धि के लिए डीपीसी राजेंद्र शर्मा, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, स्कूल अधिकारी संगठन के अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत यादव ने बधाई दी है।