फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, water, problem, students, protest

पानी की समस्या से परेशान छात्रों ने किया प्रदर्शन.

Thu, 18 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
rewari news, water, problem, students, protest
Drinking water

विज्ञापन
रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे छात्रों ने बुधवार को कॉलेज परिसर में कॉलेज प्रबंधन केे खिलाफ नारेबाजी कर उप प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने शौचालय की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, पार्किंग, फाइन सहित अन्य कॉलेज समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान करने की बात कही। छात्रों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी छात्रों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

कॉलेज में लगी तीनों पानी की टंकी खाली:
केएलपी कॉलेज परिसर में कुल तीन पानी की टंकी लगी हुई हैं। एक टंकी छात्रा व दो टंकियां छात्रों के लिए हैं। तीनों टंकियों में पिछले शनिवार से पानी कम आ रहा था, वहीं बुधवार को टंकी में पानी बिल्कुल भी नहीं था। दूसरी ओर कॉलेज प्रबंधन ने पानी की मोटर खराब होने से पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाने की बात कही है। लेकिन छात्रों का कहना है कि यह स्थिति हर सप्ताह में दो-तीन दिन तक बनी रहती है।
विज्ञापन


नहीं होती नियमित सफाई:
पेयजल समस्या के साथ छात्रों ने पानी की टंकियों की नियमित सफाई नहीं होने का भी आरोप लगाया है। छात्रों का ने बताया कि पहले से ही यहां पानी की किल्ल्त है। दूसरी ओर टंकियों की नियमित सफाई के अभाव में पानी में बदबू हो जाती है। बरसाती मौसम में पानी और अधिक दूषित हो गया है, जिससे कई छात्र बीमार भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल, शौचालय, पार्किंग, बिजली आदि की सुव्यवस्था के अभाव में छात्रों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन कॉलेज प्रबंधन की ओर से इन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं बुधवार को दिनभर कॉलेज में पीने के लिए पानी नहीं था। कॉलेज स्टाफ ने बाहर से कोई वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था करने तक भी जहमत नहीं उठाई।

नवीन यादव, प्रधान,  एबीवीपी कॉलेज इकाई

पानी की टंकियों में कभी भी पानी की कमी नहीं रहती। बुधवार को पाइप लाइन व मोटर में किसी फाल्ट की वजह से टंकियों में ताजा पानी नहीं पहुंच पाया, जिससे कुछ समय के लिए पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई थी। दोपहर तक फाल्ट ठीक कराकर पानी व्यवस्था सुचारू कर दी गई थी।
आरपी सिंह, प्राचार्य, केएलपी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed