{"_id":"57ba00614f1c1b7273d4f78c","slug":"rewari-news-villagers-pension-not-received","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलेटा के ग्रामीणों को नहीं मिली जुलाई की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलेटा के ग्रामीणों को नहीं मिली जुलाई की पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के गांव खालेटा में बुढ़ापा, विधवा व अन्य पेंशन धारकों ने नियमित पेंशन वितरण के मसले को लेकर नौजवान भारत सभा के तत्वावधान में रविवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभा संयोजक पूरनमल मुद्गिल ने कहा कि सरकार ने 18 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर पेंशनधारकों के खाते में जुलाई माह की पेंशन पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन पेंशन नहीं पहुंची।
ग्रामीण धर्मपाल व दुलारी ने बताया कि पहले हर महीने की 10 तारीख को पेंशन खाते में आ जाती थी, लेकिन बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसी भी पेंशनधारक को समय पर पेंशन नहीं मिल पायी। सरकार चुनाव से पूर्व किए गए वादों को भूल गई है। गांव के लगभग 257 पेंशनधारकों को अभी तक जुलाई माह की पेंशन नहीं मिली है। पेंशन वितरण के मसले को लेकर ग्रामीण कई बार सीएम विंडो में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इस अवसर पर भूप सिंह, शीला, सरोज, धर्मपाल, ग्यारसी, पुष्पा, कोशल्या, घनश्याम, मोतीलाल, रामानंद, रामचंद्र, संतरा, पूनम, राधेश्याम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।